एसबीआई कार्ड (संदर्भ फोटो- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, 10 दिन में बदल जाएंगे दो बड़े नियम!

भारत में क्रेडिट कार्ड यूज़र्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और खासतौर पर SBI कार्ड धारकों के लिए एक अहम अपडेट है। 15 जुलाई 2025 से दो बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

अभिषेक सिंह

देश में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं और खास तौर पर आपके पास देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सब्सिडियरी एसबीआई कार्ड का क्रेडिट कार्ड है तो आपके लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि 10 दिन बाद यानी 15 जुलाई से इससे जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं।

एसबीआई कार्ड जो बड़े बदलाव करने जा रही उनमें हर महीने बिल की न्यूनतम देय राशि (Minimum Amount Due) को लेकर नई गाइडलाइंस लागू करने के साथ-साथ कॉम्प्लीमेंट्री इंश्योरेंस कवर से जुड़ा परिवर्तन भी शामिल है।

न्यूनतम देय राशि में बढ़ोतरी!

एसबीआई कार्ड की ओर से वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड बिल की मिनिमम अमाउंट ड्यू से जुड़ा है। बदलाव की बात करें तो अब एसबीआई कुल बकाया बिल अमाउंट का 2% जीएसटी, ईएमआई बैलेंस, फीस, फाइनेंस चार्ज, ओवरलिमिट अमाउंट (अगर कोई हो) के साथ MAD में शामिल करेगा, यानी यूजर के लिए मिनिमम अमाउंट ड्यू में बढ़ोतरी होने जा रही है।

न्यूनतम देय राशि क्या है?

क्रेडिट कार्ड की न्यूनतम देय राशि का मतलब है हर महीने आपके बकाया बिल का वह हिस्सा, जिसका भुगतान आपको निश्चित रूप से करना होता है, ताकि लेट पेमेंट चार्ज से बचा जा सके। यह 2 से 5% तक होता है। हालांकि, यह सिर्फ़ एक सुविधा है, जिसके ज़रिए क्रेडिट कार्ड यूजर डिफॉल्ट से बच सकता है, लेकिन इसे चुकाने के बाद भी बकाया भुगतान पर ब्याज लगता रहता है और इसलिए MAD Payment के बजाय पूरे बकाया बिल का भुगतान करना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।

नहीं मिलेगा हवाई दुर्घटना बीमा

SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक और बदलाव 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है, जिसका असर सभी कैटेगरी के क्रेडिट कार्ड यूजर पर पड़ेगा। दरअसल, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड माइल्स एलीट और SBI कार्ड माइल्स प्राइम यूजर को मिलने वाला कॉम्प्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट कवर खत्म होने जा रहा है।

SBI कार्ड पहले कार्डधारकों को 1 करोड़ रुपये तक का मुफ़्त हवाई दुर्घटना बीमा कवर देता था, जिसे अब बंद किया जा रहा है। यह सुविधा अन्य एसबीआई कार्डों पर भी उपलब्ध है, जैसे कि एसबीआई कार्ड प्राइम और एसबीआई कार्ड पल्स पर यह हवाई दुर्घटना कवर 50 लाख रुपये तक है और इसे भी बंद कर दिया जाएगा।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू