सत्यनारायण नुवाल, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

बम-बारूद से अरबपति सत्यनारायण नवाल का धमाल, अंबानी-अडाणी को भी पीछे छोड़ा

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के को-फाउंडर और प्रेसीडेंट सत्यनारायण नुवाल की दौलत में मौजूदा साल के पहले हाफ में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। उनकी कुल संपत्ति 7.90 बिलियन डॉलर हो गई है।

मनोज आर्या

नागपुर: 2025 की पहली छमाही में बाजार में स्पष्ट अस्थिरता के बावजूद कई भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें विदेशी और खुदरा निवेशक बड़े पैमाने पर किनारे पर रहे। वहीं दूसरी ओर म्यूचुअल फंड ने जियो पॉलिटिकल टेंशन और हाई वैल्यू इक्विटी मार्केट्स के बीच हाई कैश लेवल को बरकरार रखा। वैसे इनमें से एक अरबपति ऐसा भी जिसने इस दौरान मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को भी पीछे छोड़ दिया।

खास बात तो ये है नेटवर्थ में इजाफे के मामले में ये अरबपति भारत के दिग्गज अरबपतियों से भी आगे निकल गया है। मौजूदा साल के पहले हाफ में इस अरबपति की नेटवर्थ में 78 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि इस मामले में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी काफी पीछे हैं। वास्तव में ये अरबपति एम्यूनिशन, डेटोनेटर, एक्स्प्लोसिव बनाता है।

17000 करोड़ का आर्डर बुक

सोलर इंडस्ट्रीज की लगभग 17,000 करोड़ रुपए की मजबूत ऑर्डर बुक जिसमें डिफेंस ऑर्डर में 15,000 करोड़ रुपए शामिल हैं ने निवेशकों का विश्वास काफी बढ़ा दिया है। सोलर इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 में 100 बिलियन रुपए का रेवेन्यू होने का अनुमान है, जो जो वित्त 2026 में 100 बिलियन रुपये का रेवेन्यू होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2025 की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा है, जिसमें डिफेंस सेक्टर से 30 बिलियन रुपये की वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार, एक्सप्लोसिव सेंगमेंट में 15 से 20 फीसदी की ग्रोथ होने का अनुमान है।

अंबानी-अडाणी को भी पीछे छोड़ा

अरबपति कुल नेटवर्थ प्रतिशत में
सत्यनारायण नुवाल 7.9 78.4
सुनील मित्तल 30.4 27.3
लक्ष्मी मित्तल 24.8 26.1
राहुल भाटिया 10.8 24.9
मुकेश अंबानी 110.5 21.9
राधाकिशन दमानी 19.8 21.1
बेनु बांगर 8.5 20.5
उदय कोटक 16.8 20.1
विक्रम लाल 10.2 16.0
गौतम अडाणी 85.4 8.5

नुवाल रहे नंबर वन पर

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के को-फाउंडर और प्रेसीडेंट सत्यनारायण नुवाल की दौलत में मौजूदा साल के पहले हाफ में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 78 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 7.90 बिलियन डॉलर हो गई। नागपुर में मुख्यालय वाली सोलर इंडस्ट्रीज एक्सप्लोसिव, डेटोनेटर, ड्रोन और गोला-बारूद बनाती है। 2024 में 45 फीसदी और 2023 में 54 फीसदी की वृद्धि के बाद, 2025 में कंपनी के शेयर में 81 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा