इंडियन स्मार्टफोन बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

इंडियन स्मार्टफोन बाजार में आगे निकला सैमसंग, दूसरे पायदान पर पहुंचा एप्पल

काउंटरपॉइंट के सीनियर रिसर्च विश्लेषक प्राचिर सिंह ने कहा है कि प्रीमियमीकरण की प्रवृत्ति से प्रेरित बाजार तेजी से मूल्य बढ़त की ओर बढ़ रहा है, जिसे बदले में आक्रामक ईएमआई यानी मासिक किस्त ऑफर और ट्रेड-इन से समर्थन मिलता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : साउथ कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे आगे निकल गयी है। इस कंपनी की बाजार में कुल हिस्सेदारी 22.8 प्रतिशत है। इस बढ़त के साथ सैमसंग कंपनी सबसे आगे रही है। 2024 की तीसरी तिमाही में इस कंपनी ने आईफोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने इसको लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मूल्य के संदर्भ में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल, सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर रही। काउंटरपॉइंट के सीनियर रिसर्च विश्लेषक प्राचिर सिंह ने कहा है कि प्रीमियमीकरण की प्रवृत्ति से प्रेरित बाजार तेजी से मूल्य बढ़त की ओर बढ़ रहा है, जिसे बदले में आक्रामक ईएमआई यानी मासिक किस्त ऑफर और ट्रेड-इन से समर्थन मिलता है।

प्राइस के मामले में आगे

सैमसंग वर्तमान में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्राइस के मामले में बाजार में सबसे आगे है। ब्रांड अपनी प्रमुख गैलेक्सी एस सीरीज को प्राथमिकता दे रहा है और अपने मूल्य-संचालित पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है।

प्रीमियम मॉडल में गैलेक्सी एआई फीचर्स

सिंह ने कहा कि सैमसंग ए सीरीज में अपनी मध्यम स्तर की सीरीज और किफायती प्रीमियम मॉडल में गैलेक्सी एआई फीचर्स को भी एकीकृत कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को हाई प्राइस सेगमेंट में अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राइस के मामले में सैमसंग की हिस्सेदारी सितंबर, 2024 की तिमाही में 1 साल पहले के 21.8 प्रतिशत से बढ़कर 22.8 प्रतिशत हो गई, जबकि एप्पल की हिस्सेदारी 21.8 प्रतिशत से मामूली रूप से घटकर 21.6 प्रतिशत रह गई।

स्मार्टफोन कंपनियों का प्रदर्शन

काउंटरपॉइंट ने कहा है कि एप्पल ने छोटे शहरों में आक्रामक रूप से विस्तार किया है। चीनी स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरर वीवो 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ क्वांटिटी के लिहाज से इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लीडिंग कंपनी रही है, जबकि प्राइस के लिहाज से 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह, प्राइस के मामले में लीड करने वाली सैमसंग क्वांटिटी के मामले में 15.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। शाओमी 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। ओप्पो और रियलमी की मात्रा हिस्सेदारी साल-दर-साल आधार पर घटकर क्रमशः 13.4 और 11.3 प्रतिशत रह गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का फूटा गुस्सा, जबरन धर्म परिवर्तन और भेदभाव खत्म करने की उठी मांग

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील