उन्होंने कहा कि इसके अलावा, शेयर बाजारों में सॉफ्ट रुख के कारण लोकल करेंसी पर दबाव पड़ा, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के किसी भी हस्तक्षेप से लो लेवल पर लोकल करेंसी को समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है, जो पिछले बंद भाव से 1 पैसे की बढ़त दर्शाता है।