File Photo 
बिज़नेस

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 75.95 पर बंद

मृणाल पाठक

मुंबई: यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल मूल्य में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 75.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पंजी की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।  

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.76 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट शुरू हो गयी। क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश को तरजीह दे रहे हैं। कारोबार के दौरान रुपये में 75.60 के उच्च स्तर और 75.98 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 75.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.63 पर पहुंच गया। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 115.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी। इस बीच, घरेलू शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक लुढ़क कर 55,102.68 अंक पर बंद हुआ।  

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,338.94 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। (एजेंसी)

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम