File Photo 
बिज़नेस

रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 प्रति डॉलर पर

मृणाल पाठक

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.08 पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया 31 पैसे की गिरावट दर्शाता 76.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।   

बृहस्पतिवार को रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 75.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। होली के कारण शुक्रवार को बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 98.20 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.47 प्रतिशत बढ़कर 111.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।   

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 571.44 अंकों की गिरावट के साथ 57,292.49 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,800.14 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की। (एजेंसी)

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार