रॉबर्ट कियोसाकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

2008 से भी बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है, सोना-चांदी क्रैश के बीच खरीदारी क्यों? रॉबर्ट कियोसाकी ने खोला राज

Robert Kiyosaki Warning: रॉबर्ट कियोसाकी ने 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी दी है। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद वे असली सोना, चांदी, और बिटकॉइन खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

मनोज आर्या

Highlights:

  • 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने 2008 से भी बड़े आर्थिक क्रैश और वैश्विक मंदी की आशंका जताई है।

  • सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच कियोसाकी ईटीएफ के बजाय असली सोना, चांदी, और रियल एस्टेट खरीद रहे हैं।

  • हर 90 दिन में अमेरिका द्वारा 1 ट्रिलियन डॉलर छापने और क्वाड्रिलियन डॉलर के डेरिवेटिव्स बाजार को उन्होंने बड़े संकट की वजह बताया है।

Robert Kiyosaki On Gold-Silver Price Crash: ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नई पोस्ट साझा करते हुए 2008 से भी बड़े आर्थिक क्रैश की चेतावनी दोहराई है। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद वे असली सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम खरीद रहे हैं, न कि इनके ईटीएफ।

सोना-चांदी क्रैश के बीच खरीदारी की वजह

कियोसाकी के मुताबिक, समस्या की शुरुआत फेड से होती है और ब्लैक रॉक जैसे वैश्विक निवेश बैंक लोगों के ही पैसों के जरिए उनकी संपत्ति चुरा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सरकारों से कोई मदद नहीं मिल रही और अमेरिकी ट्रेजरी के नेता व कमजोर नौकरशाह केवल अपनी नौकरी बचाने में लगे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नौकरशाह आम लोगों, उनके परिवार, नौकरी, रिटायरमेंट या डूबती अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से वे और अधिक सोना, चांदी, बिटकॉइन, इथेरियम, रियल एस्टेट प्रॉपर्टी और तेल खरीद रहे हैं।

2008 से बड़े संकट और डेरिवेटिव्स का जिक्र

कियोसाकी ने कहा कि ‘ट्रिलियन डॉलर’ का अर्थ 1 के आगे 12 शून्य यानी $1,000,000,000,000 है और अमेरिका हर 90 दिनों में 1 ट्रिलियन डॉलर छाप रहा है। वहीं, ‘क्वाड्रिलियन’ का मतलब 1 के आगे 15 शून्य होता है और डेरिवेटिव्स मार्केट को क्वाड्रिलियन में मापा जाता है।

उन्होंने 2008 के सब-प्राइम मॉर्गेज डेरिवेटिव्स मार्केट क्रैश और लेहमैन ब्रदर्स के पतन को लेकर वुल्फ ब्लिट्जर के साथ अपनी पुरानी क्लिप का हवाला देते हुए कहा कि अब जिस क्रैश की आशंका है, वह 2008 से भी कहीं बड़ा हो सकता है और वैश्विक मंदी का रूप ले सकता है।

पैसा छापने के दौर और कैशफ्लो क्लब की सलाह

राबर्ट कियोसाकी ने उम्मीद जताई कि वे गलत साबित हों, लेकिन सही निकलने पर सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम उन्हें अल्ट्रा रिच श्रेणी में पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैसा छापने का बड़ा दौर शुरू होने वाला है और लोगों से ऐसे सक्रिय व सकारात्मक लोगों से जुड़ने को कहा, जो पैसे की समझ रखते हैं और अपने परिवार व बिजनेस के लिए कदम उठाते हैं।

उन्होंने अपने आस-पास ‘कैशफ्लो क्लब’ खोजने या अपना खुद का गेम लेकर ‘कैशफ्लो क्लब’ शुरू करने की सलाह दी और कहा कि सीख को अधिकतम करने के लिए नियमों का पालन करें।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी