प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

PM Modi @75: कोई घर-जमीन नहीं... कैश में सिर्फ इतने रुपये; जानें पीएम मोदी की कुल संपत्ति

PM Modi Networth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार,17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर लोगों के मन में सवाल है कि पीएम मोदी के पास कितनी संपत्ति हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

मनोज आर्या

Prime Minister Narendra Modi Networth: भारत के 17वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार, 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 में जन्मे नरेंद्र मोदी आजाद भारत में पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। 2014 में हुए लोकसभा में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत के बाद से वह अब तक तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इससे पहले वह 2001 से लेकर 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिवस के मौके पर उनसे जुड़ी कई जानकारियां इंटरनेट पर बाढ़ की तरह फैल रही हैं। इस खास मौके पर लोगों के मन में ये सवाल है कि इतने लंब समय से राजनीति के शीर्ष पर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेटवर्थ कितनी हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

पीएम मोदी की नेटवर्थ

पिछले साल यानी की 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति (PM Modi Net Worth) 3.02 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर कोई देनदारी या लोन बकाया नहीं है। 3 करोड़ रुपये की संपत्ति में उनके पास 52,920 रुपये का कैश है। जबकि किसी तरह की जमीन या घर नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी का वेतन

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए हर महीने करीब 1.66 लाख रुपये का वेतन मिलता है। इसमें संसदीय भत्ता, व्यय भत्ता, दैनिक भत्ता और मूल वेतन शामिल हैं। इसके तहत उन्हें 45,000 रुपये संसदीय भत्ता, 3,000 रुपये व्यय भत्ता, 2,000 रुपये दैनिक भत्ता और 50,000 रुपये मूल वेतन के रूप में मिलता है। हालांकि, पीएम मोदी अपनी पूरी सैलरी को निजी खर्च के बजाय प्रधानमंत्री राहत कोष (PM Relief Fund) में डोनेट कर देते हैं। इसका उद्देश्य देश के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।

पिछले 18 साल में पीएम मोदी की संपत्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति पिछले 18 सालों में बहुत सीमित रूप से बढ़ी है। वर्ष 2007 में उनकी संपत्ति कुल 42.56 लाख रुपये थी। वर्ष 2012 में यह बढ़कर 1.33 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2014 में संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति कुल 2.00 करोड़ रुपये पहुंची। वर्ष 2024 में उनकी संपत्ति बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये हो गई।

पीएम मोदी के पास कितना कैश?

पीएम मोदी के पास कुल 52,920 रुपये कैश में हैं। इसके अलावा, उनके एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट और उस पर जमा ब्याज की राशि लगभग 2.85 करोड़ रुपये है। एसबीआई में उनकी अतिरिक्त जमा राशि 80,304 रुपये है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में ब्याज समेत उनकी जमा राशि 9.12 लाख रुपये है। उनके पास ज्वेलरी में सोने की अंगूठी की कीमत 2.67 लाख रुपये है। इसके अलावा, अन्य संपत्तियों में क्लेम और इंटेरेस्ट्स की वैल्यू 3.33 लाख रुपये बताई गई है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज