(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

PM किसान की 20वीं किस्त जारी, आपके खाते में नहीं आया पैसा, तो ऐसे करें चेक

PM Kisan 20th Installment: अगर पैसा आपके खाते में क्रेडिट होगा तो इसका मैसेज योजना से जुड़े मोबाइल नंबर पर भी आएगा। हालांकि, कई बार पैसा बैंक अकाउंट में चला जाता है लेकिन मैसेज प्राप्त नहीं होता।

मनोज आर्या

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार,( 2 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) की 20वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में कुल 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीबीडीटी के माध्यम से भेजी गई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 जून 2024 को वाराणी से 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी। अब किसानों के खाते में 2-2 हजार की किस्त ट्रांसफर होने लगी है।

अगर आप भी इस योजना के पात्र किसान हैं तो आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये क्रेडिट हुए होंगे या फिर जल्द ही हो जाएंगे। हालांकि, कुछ किसान भाईयों के मन में सवाल है कि उन्हें कैसे पता चलेगा या वह कैसे चेक पाएंगे कि 20वीं किस्त उनके खाते में क्रेडिट हुई है या नहीं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है।

किस्त क्रेडिट होने पर आएगा मैसेज

आपको बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा अगर आपके खाते में क्रेडिट होगा तो इसका मैसेज योजना से जुड़े मोबाइल नंबर पर भी आएगा। हालांकि, कई किसानों के साथ ऐसा भी हुआ है कि पैसा बैंक खाते में चला जाता है लेकिन उन्हें मैसेज प्राप्त नहीं होता। इस बात को लेकर ही किसानों के बीच चिंता है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त का पैसे उनका खाते में आया है या नहीं वह कैसे चेक करें। यहां हम कुछ स्टेप बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से कोई भी पात्र किसान पता कर सकता है कि उसके खाते में योजना का लाभ क्रेडिट हुआ या नहीं।

PM किसान बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद किसान कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें।
  • बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां आपके आधार, मोबाइल और बैंक अकाउंट नंबर इंटर करना होगा।
  • जानकारी भरते ही आपके सामने 20वीं किस्त की स्टेटस दिखेगा।
  • अगर स्टेटस में ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक सीडिंग के ऑप्शन में यस दिख रहा है, तो आकपे खाते मे पैसा आने वाला है या आ चुका है।

आपको यहां बता दें कि योजना का किस्त एक साथ सभी किसानों के खाते में नहीं आएगा। सरकार द्वारा किस्त जारी करने के बाद किसी का पैसा तुरंत आ सकता है और किसी किसान भाई को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आपको पूरी तरह से यह सुनिश्चित करना है कि पैसा आया या नहीं तो इसके लिए आप अपनी बैंक में जाकर स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने DBT के जरिए भेजी किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी स्थित बनौली गांव से डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त ट्रांसफर की है। 20वीं किस्त का लाभ 9.7 करोड़ किसानों को मिला है। पीएम मोदी ने कुल 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार