जेनसेन हुआंग (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

क्या है सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के सीईओ की सलाह, आखिर क्यों नहीं पहनते हैं ये घड़ी

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने हाल ही में एक टेक इवेंट में ये जानकारी दी है कि उनकी समय को लेकर सोच बेहद अलग है, उनकी घड़ी न पहनने की पीछे का कारण ही काफी रोचक है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : चिपमेकिंग कंपनी एनवीडिया का नाम इस समय दुनिया की सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के रुप में जाना जाता है। हाल ही में इस कंपनी ने 3.65 ट्रिलियन के आंकड़े को पार करके अपने मार्केट वैल्यूएशन को पहले स्थान पर पहुंचाया है। इस कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग जो कुछ समय पहले ही भारत आए थे और देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ उन्होंने मंच साझा किया था। इन दोनों ने भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को लेकर प्रतिबद्धता भी जाहिर की है।

एक बात तो पूरी तरीके से साफ है कि दुनिया की सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के सीईओ का समय काफी ज्यादा कीमती होता है, लेकिन आप उनसे जुड़े एक तथ्य को जानकर बेहद हैरान हो जाएंगे। एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग कभी भी अपने हाथों में घड़ी नहीं पहनते हैं, जब आप इसकी वजह जानेगें तो आप भी इस कारण को सुनकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे और उनकी इस सोच के फैन हो जाएंगे।

घड़ी नहीं पहनने की बतायी वजह

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने हाल ही में एक टेक इवेंट में ये जानकारी दी है कि उनकी समय को लेकर सोच बेहद अलग है, उनकी घड़ी न पहनने की पीछे का कारण ही काफी रोचक है। उन्होंने इस इवेंट में बताया है कि वो हाथों में घड़ी इसीलिए नहीं पहनते है क्योंकि वो मानते है कि अभी जो समय चल रहा है, वो काफी कीमती है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि ये मैं किसी महत्वाकांक्षा के कारण नहीं करता हूं और मैं पूरी तरीके से उस समय का भी इंतजार करता हूं, जब लोग खुद सामने से होकर मेरे पास आएं। साथ ही जेनसेन ने ये भी बताया है कि जो लोग उन्हें और एनवीडिया कंपनी के बारे में जानते है, वो ये भी जानते है कि कंपनी की किसी भी प्रकार की लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजी नहीं है ना ही कंपनी का कोई लॉन्ग टर्म प्लान हैं। हमारे लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग सिर्फ एक ही है कि हम आज के दिन में क्या करने वाले है?

जेनसेन की बेस्ट करियर एडवाइज

जेनसेन हुआंग ने मौजूदा पीढ़ी और आने वाली जेनरेशन के लिए भी एक बेस्ट करियर एडवाइज दी है। उन्होंने करियर एडवाइज के सवाल के जवाब में ये कहा है कि मैं आपको यही करियर एडवाइज दे सकता हूं कि अभी का जो समय है वहीं बेस्ट है। आप इस वर्तमान समय में खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दीजिए। मैं किसी भी चीज के पीछे भागना पसंद नहीं करता हूं और अपने तत्काल समय पर फोकस करने की कोशिश करता हूं। साथ ही मैं अपने काम को भी बहुत एंजॉय करता हूं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा