शेयर मार्केट (सौजन्य : फाइल फोटो) 
बिज़नेस

आज शेयर मार्केट में नहीं होगा कोई कारोबार, 10 दिनों मे केवल 4 दिन शुरू रहेगा बाजार

आज गुरूनानक जयंती के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहने वाला है। साथ ही शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहता है। इसके बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण भी शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार पर छाए संकट के बादल कुछ पल के लिए थम गए हैं। निवेशकों को भी कुछ दिनों तक विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से राहत मिल सकती है। आज गुरूनानक जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बंद रहने वाला है। साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते बाजार 3 दिनों तक बंद रहेगा।

आपको बता दें कि आने वाले 10 दिनों बाजार में केवल 4 दिन ही कारोबार होने वाला है। आज गुरूनानक जयंती के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहने वाला है। साथ ही शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहता है। इसके बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण भी शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है। इस तारीख को मुंबई में मतदान के सिलसिले में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बंद रखा जाने वाला है। इसका सीधा मतलब है कि 24 नवंबर तक शेयर बाजार सिर्फ 4 दिनों के लिए खुलने वाला है। जानकारी के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पहले सेशन में बंद रहने वाला है। हालांकि शाम के सेशन के लिए ये खुल सकता है।

10 प्रतिशत से ज्यादा गिरे दोनों प्रमुख इंडेक्स

इंडियन शेयर मार्केट मे सितंबर 2024 के आखिरी हफ्ते में ही अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छूआ था, लेकिन इसके बाद से विदेशी निवेशकों के लगातार निकासी से बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और तब से ही लगातार बिकवाली चालू है। बीएसई का सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल 85,978 अंक के स्तर पर पहुंचने के बाद गिरकर 77,580 अंक के स्तर पर आ पहुंचा है। जिसका सीधा मतलब है कि सेंसेक्स में तकरीबन 10 प्रतिशत या 8400 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 26277 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई लेवल को छूआ था, जो गिरकर 23532 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जिससे पता चला है कि निफ्टी में भी 10.44 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO