गौरव वल्लभ, (बीजेपी नेता) 
बिज़नेस

'डेड कहने वालों के मुंह पर तमाचा', भारत की GDP ग्रोथ के आंकड़े देख लें; गौरव वल्लभ

Gaurav Vallabh: बीजेपी नेता और अर्थशास्त्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और भी रफ्तार पकड़ेगी और नए लोग, नए निवेशक, और नए उद्योग इस यात्रा से जुड़ते जाएंगे।

मनोज आर्या

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार आलोचना के बाद भाजपा कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री गौरव वल्लभ ने ताजा आर्थिक आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पहले क्वार्टर 1 फाइनेंशियल ईयर 26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा कि 7.1 प्रतिशत की दर से विकास कर रही अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहना पूरी तरह से नासमझी है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान गौरव वल्लभ ने कि कि जो लोग भारत में रहकर भारत की इकोनॉमी को 'डेड' बोल रहे थे, उनके लिए ये ग्रोथ एक करारा जवाब है। ये आंकड़े उन सभी चेहरों पर तमाचा हैं, जो देश की आर्थिक सेहत को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे थे।

मंदी में भी तेजी से बढ़ रहा भारतीय अर्थव्यवस्था

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि आज की तारीख में जब दुनिया की तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी की मार झेल रही हैं, उस वक्त भारत अकेला ऐसा देश है जो 6.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर बनाए हुए है। यह भारत की असली ताकत है, और इसका श्रेय देश की नीति, युवाओं की मेहनत और उद्योग जगत को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर भी बयान दिया।

भारत अपनी शर्तों पर फैसला लेगा

गौरभ वल्लभ ने कहा कि पीएम मोदी अभी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने चीन गए हैं। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को तीन बड़ी बातें साफ-साफ कही हैं। पहली, भारत अपने किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। दूसरी, भारत की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। और तीसरी, भारत अपने निर्णय अपनी शर्तों पर लेगा।

गौरव वल्लभ ने कहा कि यह नया भारत है जो दुनिया को साफ संदेश देता है कि वह विकास की राह पर किसी के दबाव में नहीं चलेगा। उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा, "भारत को दुनिया के किसी भी देश से कोई समस्या नहीं है, सिवाय पाकिस्तान जैसे देशों के जो आतंकवाद को पनाह देते हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से होगा ग्रोथ

बीजेपी नेता और अर्थशास्त्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और भी रफ्तार पकड़ेगी और नए लोग, नए निवेशक, और नए उद्योग इस यात्रा से जुड़ते जाएंगे। गौरव बल्लभ ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की यह ग्रोथ स्टोरी और मजबूती से आगे बढ़ेगी।

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर