नवरात्रि में गाड़ियों की बंपर बिक्री सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

नवरात्रि में गाड़ियों की बंपर बिक्री! देशभर में 11 लाख से अधिक वाहन बिके, FADA के आंकड़ों में खुलासा

Bumper Sales Of Vehicles: नवरात्रि के मौके पर देशभर में 11 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी। लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भरोसा बढ़ रहा है। इस साल नवरात्रि में 1 लाख 17 हजार से अधिक गाड़ी बिकी।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहा जनता का झुकाव

  • नवरात्रि के दौरान देश में 11.23 लाख वाहनों की हुई बिक्री

  • नवरात्रि के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन 1.17 लाख से ज्यादा वाहन बिके

11.23 lakh Vehicles Were Sold Across The Country During Navratri: भारत के ऑटोमोटिव उद्योग ने नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान हर सेकंड एक से ज़्यादा वाहन बेचे। इस दौरान कुल 11.23 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो हर मिनट लगभग 78 वाहनों या रोज़ाना करीब 1.23 लाख वाहनों के बराबर है।

पिछले साल के त्योहारी सीज़न की ऊँची बिक्री के आंकड़ों के बावजूद, इस बार भी मांग मज़बूत बनी रही। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रि में करीब 80 हजार कम गाड़ी की विक्रि दर्ज की गई है। भारत में लोगों की इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 27 फिसदी की मांग बढ़ी है।

FADA के अध्यक्ष श्री साई गिरिधर क्या कहा

ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशनों का महासंघ द्वारा प्रकाशित नवरात्रि 26 के आंकड़े एक मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। दस दिनों में लगभग 11.23 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। जो नवरात्रि 24 के मुकाबले करीब 27% अधिक है। इसमें पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 10% से ज्यादा और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 32% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

नवरात्रि 25 की तुलना में 6.52% की मामूली गिरावट असल में केवल आंकड़ों का एक भ्रम है। पिछले साल नवरात्रि 10 के बजाय 11 दिनों की थी और इसी दौरान GST 2.0 भी लागू हुआ था, जिससे लंबे समय से रुकी हुई मांग एक ही बार में सामने आ गई थी।

CategoryNavratri'26Navratri'25Growth_vs_25_%Navratri'24Growth_vs_24_%
2W834075858027-2.7962990932.41
3W4573549450-7.513841919.04
CV35618352241.123058016.47
Wheeled - CE22402285-1.972681-16.45
PV182728234004-21.9116553410.39
TRAC22690224890.891887520.21
Total11230861201479-6.5288599826.76

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीददारी बढ़ी

CategoryNavratri'26Navratri'25Growth_vs_25_%Navratri'24Growth_vs_24_%
2W757585678733.414045087.29
3W280862541610.512015939.32
CV128865796.04292341.1
PV12305976825.973252278.38
Total1174379262826.786415383.06

भारत में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग

EV की बिक्री में 26.78% की वृद्धि हुई है। अब कुल त्योहारी बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 10.5% हो गई है, जो एक साल पहले करीब 7.7% थी। यह दिखाता है कि भारत में EV की ओर बदलाव अब अपने आप आगे बढ़ने की स्थिति में आ गया है।

धनतेरस से दिवाली तक के दौर में प्रवेश करते हुए, हम सतर्कता के साथ सकारात्मक हैं: लोगों की खरीदने की क्षमता मजबूत है, लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और ऑटो रिटेल का प्रदर्शन भारत की विकास गाथा की निरंतर गति को दर्शाता है।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल