गौतम अडानी और मुकेश अंबानी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: ओरेकल के फाउंडर 221 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। माइकल डेल की नेटवर्थ 165 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

मनोज आर्या

Asia's Richest Person: लंबे समय से भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए मुकेश अंबानी की रैंकिंग को खतरा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स(World's Billionaires Index) के मुताबिक, देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 17 अरब डॉलर की गिरावट आई है और अब यह 90.8 अरब डॉलर रह गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं।

वहीं, अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी नेटवर्थ के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी 89 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी से एक पायदान नीचे 21वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब केवल 1.8 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। बुधवार को अंबानी की नेटवर्थ में 1.90 अरब डॉलर की तेजी आई। जबकि, अडानी की नेटवर्थ में 1.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 658 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। गूगल के फाउंडर लैरी पेज 287 अरब डॉलर के साथ दूसरे और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 268 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सर्गेई ब्रिन 267 अरब डॉलर के साथ चौथे और फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 238 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

  • मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 17 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है।
  • वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं।
  • गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है।

 छठे नंबर पर Oracle के एलिसन

ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन 221 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। माइकल डेल की नेटवर्थ 165 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ आठवें, फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 165 अरब डॉलर के साथ नौवें और जिम वॉल्टन 150 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट