मुकेश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मुकेश अंबानी की तुर्किये को दो टूक, अब पाकिस्तान के साथी की होगी हालत खराब

आतंकवाद में पाकिस्तान का साथ देने के लिए तुर्की और अजरबैजान जैसे देश सामने आए थे। जिसके बाद एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी बॉयकॉट तुर्किये और अजरबैजान का समर्थन किया है।

अपूर्वा नायक

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की हालत पस्त हो गई है। इस सैन्य संघर्ष में तुर्किये ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था, जो उसे भारी पड़ रहा है। पाक का साथ देने के बाद तुर्किये का पूरे भारत में तेजी से विरोध जारी है। बॉयकॉट तुर्किये के बीच में मिंत्रा और रिलायंस के मालिकाना कंपनी आजियो ने अपने पोर्टल पर तुर्की के क्लोडिंग ब्रांड के कपड़े बेचने पर रोक लगा दी है।

इस घटनाक्रम से जुड़े 2 इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिंत्रा ने दिग्गज ब्रांड अलीबाबा के स्वामित्व वाली ट्रेंडयोल समेत सभी तुर्की ब्रांडों की सेल्स अस्थायी रुप से रोक दी है, जिसके कारण भारत में मार्केट का स्पेशल अधिकार उसके पास है। रिलायंस ने भी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आजियो पर बेचे जाने वाले एलसी, कोटन, वाइकिकी और मावी जैसे तुर्की के अप्रैरल ब्रांड पोर्टफोलियो को कैंसिल कर दिया है, जिसके कारण सभी स्टॉक आउट ऑफ स्टॉक दिखाने लगा हैं।

रिलायंस ने लिया बड़ा फैसला

साथ ही दूसरी ओर रिलायंस रिटेल ने कहा है कि वो देश के हित को सबसे ऊपर रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर अड़े हुए है। रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने तुर्की में अपना ऑफिस बंद कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5 साल पहले ही टिकाऊ कपड़े के ब्रांड बनाने और बेचने के लिए तुर्की की कपड़ा कंपनी किवांक टेक्सटाइल के साथ पार्टनरशिप की थी। रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा है कि ये पार्टनरशिप बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि आज वे काउंटलेस ग्लोबल कस्टमर्स में से एक हैं, जिन्हें कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। उनका बिजनेस आरआईएल के परिचालन का एक छोटा सा हिस्सा हो सकता है।

इस घटनाक्रम से परिचित एक ऑफिसर ने ये बताया है कि तुर्की ब्रांडों को हटाने की प्रोसेस कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी और शुक्रवार को इन ब्रांड्स को पूरी तरीके से हटा दिया गया। सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि अमेजन भी भारत में तुर्किये क्लोथिंग और लाइफस्टाइल ब्रांडों को अभी भी बेच रहा है। शुक्रवार को देशभर के 125 से ज्यादा ट्रेड लीडर्स ने तुर्की और अजरबैजान के साथ ट्रैवल और टूरिज्म समेत सभी प्रकार के ट्रेड और कमर्शियल रिलेशन को बॉयकॉट करने का संकल्प लिया है।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र