वेडिंग सीजन (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Titan समेत इन स्टॉक्स में शादी सीजन में आ सकती है चमक, मोतीलाल ओसवाल ने जारी की रिपोर्ट

मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसार, इस साल नवंबर-दिसंबर में करीब 48 लाख शादियां होने वाली है। शादियां की भारी भरकम संख्या के कारण करीब 6 लाख करोड़ रुपये तक का बिजनेस होने की संभावना है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में लगभग 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। ये अनुमान नवंबर से दिसंबर तक के महीने के ही आंकड़े है। इसके चलते शादियों से जुड़े कारोबार में भी बढ़त देखी जा सकती है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आता है कि किन कंपनियों को शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ने इंवेस्टर्स को ऐसे 5 स्टॉक्स लेने के बारे में कहा है जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है।

मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसार, इस साल नवंबर-दिसंबर में करीब 48 लाख शादियां होने वाली है। शादियां की भारी भरकम संख्या के कारण करीब 6 लाख करोड़ रुपये तक का बिजनेस होने की संभावना है। हालांकि पिछले साल केवल 38 लाख शादियां हुई थी और उस समय करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली अकेले में नवंबर-दिसंबर में तकरीबन 4.5 लाख शादियां होने की संभावना है।

इन स्टॉक्स में करें निवेश

अपनी इस रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ने बताया है कि बड़ी संख्या में शादी होने के कारण ज्वेलरी, रिटेल, होटल्स और ऑटो सेक्टर्स को जबरदस्त लाभ हो सकता है। ऐसे में इस एजेंसी ने ऐसी 5 कंपनियों का चुनाव किया है, जो स्मॉल से मीडियम पीरियड यानी 3 से 6 महीने में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने 10 से 15 प्रतिशत के उछाल आने के कारण इसमें निवेश की सलाह दी है।

टाइटन

इन स्टॉक्स में सबसे पहला नाम टाटा समूह की कंपनी टाइटन का है। मोतीलाल ओसवाल वेल्थ के अनुसार, सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटने के बाद वेडिंग ज्वेलरी डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है और आने वाले 2 महीनों में ये डिमांड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। फिलहाल टाइटन का शेयर 3248 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

वेदांत फैशंस

इस महीने से शुरू होने वाले शादियों के सीजन की तारीख लंबे समय तक आगे चल सकती है। इसके कारण सबसे ज्यादा फायदा वेदांत फैशंस के वेडिंग कलेक्शन ब्रांड मान्यवर को हो सकता है। इस शादी सीजन में कंपनी के सामने ग्रोथ हासिल करने का सबसे बड़ा मौका है। फिलहाल वेदांत फैशंस का शेयर 1431 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति