(डिज़ाइन फोटो) 
बिज़नेस

सेंसेक्स-निफ्टी के शुरुआती कारोबार से बाजार में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, रिकॉर्ड हाई पर मार्केट

आज यानी गुरुवीर को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अपनी ब्याज दर में कटौती के बाद आज यानी गुरुवीर को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। BSE का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 735.95 अंक उछलकर 83,684.18 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

NSE निफ्टी भी 209.55 अंक की बढ़त के साथ 25,587.10 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल बजाज फिनसर्व के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,153.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख दर को करीब 4.8 प्रतिशत तक कम कर दिया, जो दो दशक के उच्चतम स्तर 5.3 प्रतिशत से नीचे है। देश मुद्रास्फीति को निर्धारित लक्ष्य तक लाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

मुद्रास्फीति 2022 के मध्य में 9.1 प्रतिशत के उच्चतम स्तर से गिरकर अगस्त में तीन साल के निचले स्तर 2.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य से बहुत अधिक नहीं है।

बता दें कि बीते 18 सितंबर को 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि बाद में बाजार में गिरावट जरुर आई और सेंसेक्स 131 अंक की गिरावट के साथ 82,948 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की गिरावट रही, ये कल 25,377 के स्तर पर बंद हुआ था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात