मुकेश अंबानी, (चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड) 
बिज़नेस

मुकेश अंबानी की Reliance समेत इन 8 कंपनियों को बड़ा झटका, एक हफ्ते में ₹2,24,630.45 करोड़ स्वाहा

Top-10 Company: शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

मनोज आर्या

Share Market Top-10 Companies Revenue: देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.24 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका लगा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,497.2 अंक या 1.84 प्रतिशत गिरा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,707.17 करोड़ रुपये घटकर 18,36,424.20 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 47,482.49 करोड़ रुपये घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ICICI बैंक का कम हुआ मार्केट कैप

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,135.23 करोड़ रुपये घटकर 9,98,290.96 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 24,946.71 करोड़ रुपये घटकर 10,77,213.23 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,125.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,962.91 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,318.98 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,991.28 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस अब भी समसे अमीर कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा।

बीते हफ्ते शेयर बाजार का हाल

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। इस दौरान निफ्टी 443.25 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,426.85 और सेंसेक्स 1,497.20 या 1.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,809.65 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,902.35 अंक या 3.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,727.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 692.50 अंक या 3.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,227 पर था।

विश्लेषकों ने क्या कहा?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े बताते हैं कि अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत है, जो कि वैश्विक उतार-चढ़ाव के खिलाफ देश की जीडीपी को एक बफर जोन प्रदान कर रहा है। टैरिफ का समाधान बाजार के सेंटीमेंट को अच्छा कर सकता है। हालांकि, 25 प्रतिशत टैरिफ लगे रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि निवेशक आगामी घरेलू और अमेरिकी मैक्रो डेटा पर भी कड़ी नजर रखेंगे, जिसमें पीएमआई प्रिंट, बेरोजगारी दावे, पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े शामिल हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट