(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

सेंसेक्स के टॉप-5 कंपनियों की मोटी कमाई, मार्केट कैप में ₹60,675.94 करोड़ का इजाफा

Share Market: बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में मिला-जिला रूख देखने को मिला। इसकी वजह से सेसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 5 के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। इस बार फिर रिलायंस नंबर एक पर रही।

मनोज आर्या

BSE Sensex Top-10 Companies Market Cap: सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 60,675.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र के सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़ा, वहीं निफ्टी 268 अंक या 1.10 प्रतिशत के लाभ में रहा।

टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

इस हफ्ते कितना बढ़ा SBI का मार्केट कैप?

समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,445.82 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,095.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ एसबीआई को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,083.51 करोड़ रुपये बढ़कर 15,28,387.09 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,887.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,310.19 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 8,410.6 करोड़ रुपये बढ़कर 10,68,260.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,848.84 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,023.43 करोड़ रुपये रहा।

LIC की कमाई में आई गिरावट

इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 15,306.5 करोड़ रुपये घटकर 5,61,881.17 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 9,601.08 करोड़ रुपये घटकर 5,35,547.44 करोड़ रुपये रह गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 6,513.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,18,982.35 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 4,558.79 करोड़ रुपये घटकर 10,93,349.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,630.12 करोड़ रुपये घटकर 5,83,391.76 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

हरे निशान में हुआ बं हुआ था बाजार

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। हालांकि, बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ है। दिन के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक की तेजी के साथ 80,597.66 और निफ्टी 11.95 अंक की बढ़त के साथ 24,631.30 पर था। निफ्टी बैंक ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया और यह इंडेक्स 160.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,341.85 पर बंद हुआ।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान