शेयर मार्केट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट

Top-10 Companies Market Cap: बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केटकैप वाली टॉप-10 कंपनियों में एसबीआई का मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये हो गया है।

मनोज आर्या

Top-10 Companies Market Capitalization: देश की टॉप-10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है। इसकी वजह सबसे बड़े सरकारी बैंक की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे पेश करना था। हालांकि, टॉप-10 में से बाकी छह कंपनियों का मार्केटकैप 1.23 लाख करोड़ रुपये कम हुआ।

बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केटकैप वाली टॉप-10 कंपनियों में एसबीआई का मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये हो गया है। इस जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से एसबीआई भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों की रैंकिंग में और ऊपर पहुंच गई है।

₹32,816.4 करोड़ बढ़ा RIL का मार्केटकैप

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यूएशन में 32,816.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे कंपनी का मार्केटकैप 18,01,925.19 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वैल्यूएशन 31,875.35 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण भी 14,637.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपये हो गया।

LIC को 40,543 करोड़ रुपये का नुकसान

दूसरी ओर, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 40,543.23 करोड़ रुपये घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैपिटलाइजेशन 37,168.96 करोड़ रुपये घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एचडीएफीस बैंक की वैल्यूएशन में 24,183.16 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 11,27,967.47 करोड़ रुपये पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,507.67 करोड़ रुपये घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपये रह गई, जबकि भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में 7,581.65 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 12,22,423.98 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर भी पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,793.16 करोड़ रुपये घटकर 4,88,808.97 करोड़ रुपये रह गई। दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी में 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त हुई।

बीते हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। निफ्टी 187.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,570.65 और सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,499.17 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 548.25 अंक या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,463.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 528.15 अंक या 2.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,867.80 पर था।

निफ्टी पीएसयू बैंक में रही तेजी

सूचकांकों में सबसे निफ्टी पीएसयू बैंक 5.01 प्रतिशत की तेजी के साथ गेनर था। निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.30 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 3.70 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 3.14 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.73 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.32 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.01 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया 3.94 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.72 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.48 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO