नई दिल्ली : आज देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग होने वाली है। चुनाव खत्म होने के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के रि़जल्ट आने वाले है। चुनाव नतीजों का सीधा परिणाम शेयर बाजार पर भी होगा। चुनाव के चलते शेयर मार्केट में भी काफी बदलाव देखे जा सकते है। लोकसभा चुनाव के कारण ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने अब तक के सबसे टॉप स्तर पर भी पहुंचा था। इसी कारण शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वाला हर व्यक्ति नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
शेयर बाजार के अनुभवी निवेशकों का कहना है कि यदि बीजेपी सरकार केंद्र में वापसी करती है, तो इसका सीधा असर शेयर मार्केट पर होगा। एनडीए सरकार की जीत से शेयर बाजार में तेजी से उछाल देखने को मिलेगी। केंद्र में बीजेपी सरकार का लौटना कुछ निवेशकों को लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों का शेयर बाजार पर सीधा असर होता है। एक विशेषज्ञ ने बताया है कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते है, तो भारत की आर्थिक और लोकतांत्रिक स्थिति में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बीजेपी के सत्ता में वापस आने का फायदा सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर को हो सकता है और इंफ्रा शेयर में उछाल भी देखने को मिल सकता है।
4 जून को यदि बीजेपी लोकसभा चुनाव हारती है, तो भी इसका सीधा असर शेयर मार्केट पर होगा। भाजपा की हार से शेयर बाजार में साल 2004 की तरह गिरावट आ सकती है। लोकसभा के नतीजे शेयर बाजार को प्रभावित करेगें।