ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

अरबपतियों की लिस्ट में आया तूफान, मस्क को लगा तगड़ा झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की लिस्ट में पिछले 24 घंटों में कई बदलाव देखने के लिए मिले हैं। एलन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग समेत कई अरबपतियों को नुकसान झेलना पड़ा हैं।

अपूर्वा नायक

दुनिया के सबसे अरबपतियों की लिस्ट में आज काफी बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। दुनिया के सबसे अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले बिजनेसमैन की नेटवर्थ में भारी गिरावट आयी है। वर्ल्ड के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाने वाले एलन मस्क से लेकर बिल गेट्स और जेफ बेजोस सभी को नेटवर्थ के मामले में तगड़ा झटका लगा है।

आज इस लिस्ट में शामिल एलन मस्क की नेटवर्थ भी घट गई है। पिछले 24 घंटे में मस्क की नेटवर्थ 71.2 अरब डॉलर तक घट गई है। इसके बाद सबसे ज्यादा नुकसान बर्नार्ड अर्नोल्ट को होने की बात सामने आयी है। साथ ही ओरेकल के को फाउंडर लैरी एलिसन ने अमेजन के जेफ बेजोस को भी पछाड़ दिया है और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

1 दिन में हुआ इतना नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार को लैरी एलिसन की नेटवर्थ में एक ही दिन में 10.3 अरब डॉलर यानी 86,000 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है, जिसके कारण उनकी नेटवर्थ बढ़कर 246 अरब डॉलर हो गई है। इस साल अब तक लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 54.2 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। साथ ही जेफ बेजोस की नेटवर्थ में भी हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। उनकी नेटवर्छ 241 अरब डॉलर तक हो गई है और इसी गिरावट के साथ वे इस लिस्ट में चौथे पायदान पर खिसक गए हैं।

एलन मस्क अभी भी नंबर 1 पर

हालांकि इस लिस्ट में उतार-चढ़ाव आने के बाद भी एलन मस्क टॉप पर हैं। उनकी ईवी कंपनी टेस्ला के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत का उछाल आया है, जिसके कारण उनकी नेटवर्थ में 10.7 अरब डॉलर की बढ़त हुई है और टोटल नेटवर्थ 361 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। हालांकि, मस्क की नेटवर्थ में इस साल अब तक सबसे ज्यादा 71.2 अरब डॉलर तक घटी है।

इस लिस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग 252 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं और लैरी एलिसन उनसे सिर्फ 6 अरब डॉलर ही पीछे हैं। जिससे ये साफ होता है कि इस लिस्ट में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा हलचल देखने के लिए मिल सकती हैं।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह