इंडिगो एयरलाइन, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

ऐसा क्या हुआ कि कैंसिल करनी पड़ी 200 फ्लाइट्स, Indigo ने अब यात्रियों से मांगी माफी; क्या है मामला?

Indigo Airline: एयरलाइन ने माना है कि उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। इसकी वजह ऑपरेशनल जरूरतों के अलावा, टेक्निकल परेशानियां और एयरपोर्ट पर भीड़ होना भी है।

मनोज आर्या

Indigo Flight Canceled: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को बुधवार को स्टाफ की कमी के कारण कई उड़ानों को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई। सुबह से ही इंडिगो की उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा रहा है। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने की वजह से इंडिगो में क्रू की भारी कमी हो गई है, जिससे देश भर के एयरपोर्ट्स पर विमान फंस गए हैं और यात्रियों के ट्रैवल शेड्यूल बिगड़ गए हैं।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 30 उड़ाने रद्द

एयरलाइन ने माना है कि उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। इसकी वजह ऑपरेशनल जरूरतों के अलावा, टेक्निकल परेशानियां और एयरपोर्ट पर भीड़ होना भी है। सूत्रों ने बताया कि करीब 40 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द हुई हैं। इससे एयरलाइन का पूरा फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ गया है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा करीब 30 उड़ानें हैदराबाद एयरपोर्ट पर रद्द हो गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किस वजह से रद्द हो रही हैं उड़ानें?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) प्रबंधन ने कहा कि एयरपोर्ट पर इंडिगो विमानों के रद्द होने की वजह एयरलाइन से जुड़े टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल मुद्दे हैं, जिससे उड़ानें रद्द और देरी से उड़ रही हैं। इंडिगो ने कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उसकी टीमें काम पर लगी हुई हैं। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें दूसरी उड़ान में जगह दी जा रही है या पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। देरी से चल रही फ्लाइट्स के यात्रियों को भी हर संभव मदद दी जा रही है।

एयरलाइन ने यात्रियों को दिया सलाह

कंपनी ने साफ कहा कि उसके लिए यात्रियों का भरोसा सबसे कीमती है और हुई परेशानी के लिए उसे गहरा अफसोस है। यात्रियों से इंडिगो ने कहा है कि घर से निकलने से पहले एक बार पर अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर देख लें। इससे परेशानी और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त भीड़ दोनों से बचा जा सकता है।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं