गोल्ड इंपोर्ट (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत में बढ़ा सोने का आयात, पहली छमाही के आंकड़े आए सामने

एक विशेषज्ञ ने कहा है कि मौजूदा फेस्टिव डिमांड इंपोर्ट ग्रोथ में मदद कर रही है। भारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने हाल ही में पहली छमाही के सोने के आयात के आंकड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर पता चला है कि देश में सोने की मजबूत घरेलू डिमांड के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के महीने में 21.78 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब डॉलर हो गया है।

सोना आयात देश के चालू खाता घाटे यानी कैड पर असर डालता है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान छमाही में गोल्ड इंपोर्ट 22.25 अरब डॉलर का था। एक विशेषज्ञ ने कहा है कि मौजूदा फेस्टिव डिमांड इंपोर्ट ग्रोथ में मदद कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का इंपोर्ट 30 प्रतिशत से बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा था।

लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

भारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात यूएई जो 16 प्रतिशत से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका यानी लगभग 10 प्रतिशत का स्थान है। देश के कुल इंपोर्ट में सोने की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का कंस्यूमर

सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 137.44 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया है, जबकि अप्रैल से सितंबर, 2023 के दौरान यह 119.24 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का कंस्यूमर है। इंपोर्ट मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की डिमांड को पूरा करता है।

जीडीपी का 1 प्रतिशत

देश का चालू खाते का घाटा अप्रैल से जून, 2024 में मामूली बढ़कर 9.7 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का 1.1 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी समय में 8.9 अरब डॉलर या जीडीपी का 1 प्रतिशत था।

इंपोर्ट ड्यूटी को घटाया

चालू खाते घाटा तब होता है जब किसी देश द्वारा किसी विशेष अवधि में आयातित वस्तुओं और सेवाओं तथा अन्य भुगतानों का मूल्य, निर्यातित वस्तुओं और सेवाओं तथा अन्य प्राप्तियों के मूल्य से अधिक हो जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चांदी का आयात 376.41 प्रतिशत बढ़कर 2.3 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल-सितंबर 2023-24 में 48.06 करोड़ डॉलर था। बजट में सरकार ने सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज