(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

ट्रंप टैरिफ का Indian Share Market पर हुआ असर, इस हफ्ते 1 फीसदी आयी गिरावट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। इसका असर भारतीय शेयर मार्केट पर होता हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है।

अपूर्वा नायक

Indian Share Market: इस हफ्ते शेयर मार्केट का कारोबार काफी धीमा रहा है। इस दौरान BSE का सेंसेक्स 863.18 अंक नीचे गिरकर 80,599.91 पर क्लोज हुआ। साथ NSE का निफ्टी 271.65 अंको की गिरावट के साथ 24,565.35 अंक पर क्लोज हुआ हैं।

मार्केट में आयी गिरावट के बारे में एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा इंडियन इंपोर्ट पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के कारण मार्केट के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है। इससे FII की बिकवाली भी बढ़ी है।

क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा है कि इस हफ्ते मार्केट अलर्ट, आशावाद और रक्षात्मक रुख के बीच एक दायरे में कारोबार कर रहा था, लेकिन एफआईआई की लगातार निकासी के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल फ्रेंडली कंडीशन के बीच, निवेशकों ने घरेलू संकेतों को प्राथमिकता दी हैं। वहीं, एफएमसीजी शेयर आकर्षक मूल्यांकन और बाहरी झटकों से सुरक्षा के कारण तेजी के साथ बंद हुए।" एचयूएल, इमामी और डाबर इंडिया जैसी कंपनियों की ओर से पहली तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद FMCG शेयरों में तेजी से उछाल आया, जिससे निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स लगभग 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। अमेरिकी ट्रे़ड टैरिफ को लेकर चिंताओं के बीच ऑटो, मेटल, आईटी और फार्मा जैसे प्रमुख सेक्टरों में 2-3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इंडियन शेयर मार्केट पर नहीं होगा असर

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ का इंडियन मार्केट पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मुख्य एक्सपोर्ट रत्न एवं आभूषण, चमड़ा और टेक्सटाइल जैसी पारंपरिक वस्तुओं का होता है, जिनका लिस्टेड मार्केट में बड़ा प्रतिनिधित्व नहीं है। उनका मानना है कि टैरिफ से जुड़ी ज्यादातर चिंताएं पहले ही सामने आ चुकी हैं, और इसमें भारी गिरावट की उम्मीद बेहद कम है। इस हफ्ते के दौरान, टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 26 में लगभग 12,200 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों पर "रेसिप्रोकल" टैरिफ लागू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद, एशियाई, यूरोपीय और यूएस इंडेक्स फ्यूचर्स लगभग 1 प्रतिशत गिर गए। आदेश के अनुसार, टैरिफ की दरें 10 प्रतिशत से 41 प्रतिशत तक होंगी और ये टैरिफ सात दिनों में लागू होंगे। इस कदम से अमेरिका में महंगाई और ग्लोबल अर्थव्यवस्था के धीमे होने की संभावना बढ़ गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई