शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

दिवाली से पहले शेयर बाजार हुआ कंगाल, निवेशकों का सबसे बुरा हाल

देश में जल्द ही दिवाली का त्योहार दस्तक देने वाला है। दिवाली के पहले शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार की इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर रिटेल निवेशकों पर होता हुआ नजर आ रहा है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते है, तो ये खबर पढ़ना आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकता है। कुछ समय पहले तक जहां पूछा जाता था कि आपने शेयर बाजार से कितना कमाया ? लेकिन अब पूछा जाता है आपने शेयर बाजार में कितना गंवाया? क्योंकि भारतीय शेयर बाजार का हाल पिछले काफी दिनों से खराब चल रहा है।

पिछले एक महीने से शेयर बाजार का लाल रंग पर ही बंद होता हुआ नजर आ रहा है। जिन भी निवेशकों ने पिछले 1 साल में जो कमाई की थी, वो सिर्फ चंद दिनों में ही साफ होती हुई दिखायी दे रही है। कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा देखा जा रहा है, शेयर बाजार में इतनी गिरावट देखी जा रही है।

मां लक्ष्मी निवेशकों से नाराज

शेयर बाजार की इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर रिटेल निवेशकों पर होता हुआ नजर आ रहा है। एक डेटा के आधार पर ये बात कही जा रही है। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डाले तो बाजार की स्थित काफी दयनीय दिखायी दे रही है। शेयर बाजार के खुलते ही उम्मीद की जाती है कि आज बाजार में तेजी देखने मिल सकती है, लेकिन मुनाफा वसूली के कारण ऐसा होना संभव नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले मां लक्ष्मी निवेशकों से नाराज हो गई है।

सेंसेक्स 8 प्रतिशत गिरा

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है। अगर सेंसेक्स की बात की जाए तो ये अपने ऑल टाइम हाई लेवल से करीब 6500 अंक गिर गया है और निफ्टी करीब 2, 100 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आयी है। साथ ही सेंसेक्स भी 8 प्रतिशत से नीचे गिरा है।

आखिर क्यों गिरा बाजार

शेयर बाजार की ऐसी हालात देखने के बाद सबसे पहला सवाल ये उठ रहा है कि आखिर मार्केट की ऐसी हालात क्यों हो रही है? अगर घरेलू बाजार के विशेषज्ञों की राय मानी जाए तो ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण मुनाफा वसूली है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में मुनाफा वसूली काफी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की जा रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा