प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
बिज़नेस

अब सुपरफास्ट होगा सफर! भारतीय रेलवे ने 549 ट्रेनों की बढ़ाई रफ्तार, यात्रा में बचेगा 1 घंटे से ज्यादा का समय

Indian Railways: मध्य रेलवे ने 13 ट्रेनों की गति में 5 से 15 मिनट, 13 ट्रेनों में 16-30 मिनट और 4 ट्रेनों में 31 से 59 मिनट का सुधार किया। पूर्व तटीय रेलवे ने 2 ट्रेनों की गति को बढ़ाया है।

मनोज आर्या

Indian Railway Increases Train Speed: भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि उसने समय की पाबंदी में सुधार और यात्रा के समय को कम करने के लिए ट्रेनों की समय सारिणी 2026 के तहत कुल 549 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है। रेल मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 376 ट्रेनों की गति 5 से 15 मिनट तक, 105 ट्रेनों की गति 16 से 30 मिनट तक, 48 ट्रेनों की गति 31 से 59 मिनट तक और 20 ट्रेनों की गति 60 मिनट या उससे अधिक बढ़ा दी गई।

मंत्रालय के मुताबिक, रफ्तार को बढ़ाने में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने इसमें प्रमुख योगदान दिया, जिन ट्रेनों की गति बढ़ाई गई उनमें 66 ट्रेनों की गति 5-15 मिनट, 29 ट्रेनों की गति 16-30 मिनट, 12 ट्रेनों की गति 31-59 मिनट और 10 ट्रेनों की गति 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया है।

मध्य रेलवे ने 13 ट्रेनों का स्पीड बढ़ाया

मध्य रेलवे ने 13 ट्रेनों की गति में 5 से 15 मिनट, 13 ट्रेनों में 16-30 मिनट और 4 ट्रेनों में 31 से 59 मिनट का सुधार किया। पूर्व तटीय रेलवे ने 2 ट्रेनों की गति 5 से 15 मिनट और 1 ट्रेन की गति 16 से 30 मिनट बढ़ाई। पूर्व मध्य रेलवे ने 7 ट्रेनों की गति 5 से 15 मिनट, 2 ट्रेनों की 1630 मिनट, 2 ट्रेनों की 31–59 मिनट और 1 ट्रेन की गति में 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया।वहीं, पूर्व रेलवे ने भी 29 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट और 3 ट्रेनों में 16 से 30 मिनट की वृद्धि की।

उत्तर रेलवे ने भी रफ्तार में किया बदलाव

उत्तर मध्य रेलवे ने 1 ट्रेन की गति में 5 से 15 मिनट का सुधार किया। पूर्वोत्तर रेलवे ने 9 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 3 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 20 ट्रेनों की गति में 5 से 15 मिनट, 10 ट्रेनों में 16 से 30 मिनट, 3 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 3 ट्रेनों में 60 मिनट या उससे अधिक का सुधार किया। उत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 2 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों की गति को 5–15 मिनट, 14 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 7 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 1 ट्रेन की गति को 60 मिनट से अधिक बढ़ाया

दक्षिण रेलवे ने 53 ट्रेनों का समय बदला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 9 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट और 2 ट्रेनों की गति 16–30 मिनट बढ़ाई। दक्षिण रेलवे ने 53 ट्रेनों की गति में 5–15 मिनट, 10 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 9 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 3 ट्रेनों में 60 मिनट से अधिक का सुधार किया। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 ट्रेनों की गति 5–15 मिनट, 1 ट्रेन की गति 16–30 मिनट और 1 ट्रेन की गति 31–59 मिनट बढ़ाई। पश्चिम रेलवे ने 53 ट्रेनों की गति को 5–15 मिनट, 15 ट्रेनों में 16–30 मिनट, 10 ट्रेनों में 31–59 मिनट और 2 ट्रेनों की गति को 60 मिनट या उससे अधिक बढ़ाया।

सभी जोन में 549 ट्रेनों की गति बढ़ी

मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर, ट्रेनों की समय सारणी 2026, यात्रा के समय और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे के मजबूत इरादे को दिखाती है। सभी जोन में 549 ट्रेनों की गति बढ़ाने की इस पहल से समयपालन, परिचालन दक्षता और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश भर में तेज और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास