रेलवे बोर्ड 
बिज़नेस

Indian Railways का बड़ा तोहफा, RAC टिकट वालों को मिलेगी ये बेहतरीन सुविधा

रेलवे के इन नए नियमों के अनुसार, आरएसी यात्रियों को पैकेट बंद बेडरोल दिया जाएगा। इस बेडरोल में यात्रियों को 2 बेडशीट, एक कंबल, एक तकिया और टॉवल शामिल होता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने आरएसी टिकट वालों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। अब इन आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। रेलवे ने आरएसी नियमों में बदलाव किया जाने वाला है। नए नियमों के अनुसार, अब रेलवे में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी कोच में फुल बेडरोल दिया जाएगा। पहले एसी क्लास में टिकट करने वाले 2 लोगों को मिलाकर एक बेडरोल दिया जाता था।

रेलवे के इस फैसले से उन आरएसी यात्रियों को मदद होगी, जो कि टिकट के लिए पूरा पैसा दिया करते थे। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को आधी ही सीट दी जाती थी। रेलवे के इन नए नियमों के अनुसार, आरएसी यात्रियों को पैकेट बंद बेडरोल दिया जाएगा। इस बेडरोल में यात्रियों को 2 बेडशीट, एक कंबल, एक तकिया और टॉवल शामिल होता है। अभी तक आरएसी टिकट वाले यात्रियों को साइड लोअर बर्थ की आधी सीट पर यात्रा करनी पड़ती थी। किसी दूसरे इंसान के साथ में सीट बांटनी पड़ती थी, लेकिन अब यात्रियों को पूरी एक सीट पूरे एक बेडरोल के साथ मिलेगी।

ट्रेन में आरएसी सीट

आरएसी का फुल फॉर्म रिजर्वेशन एगेंस्ट कैंसिलेशन होता है। जिसका सीधा मतलब है कि जो आरएसी के टिकट के होते हैं वो तभी कंफर्म होते हैं, जब सामने वाला इंसान अपना टिकट कैंसिल करना होता है। ऐसे में आरएसी के अंतर्गत, आपको एक ही सीट पर 2 लोगों को बैठकर सीट शेयर करनी होती है। हालांकि अब नए नियमों के अनुसार, आरएसी टिकट वाले यात्रियों को फुल सीट दी जाएगी। ऐसे में आपको ना सिर्फ सीट पर बैठने की जगह मिल पाएगी, बल्कि आराम से सो भी पाएंगे। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

स्लीपर कोच में आरएसी सीट

स्लीपर कोच में अभी सिर्फ साइड लोअर बर्थ ही होती है, जिसमें सभी कोच में 7 सीटें आरएसी की होती हैं, जिसमें सिर्फ यात्री ही यात्रा कर पाते हैं। यदि आरएसी सीट वाले व्यक्ति को अपना टिकट कैंसिल करने पर सामने वाले व्यक्ति को पूरी सीट दी जाती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी