आईसीआईसीआई बैंक (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

ICICI बैंक के तिमाही नतीजे आए सामने, कारोबार में हुई बढ़त

आईसीआईसीआई बैंक भारत की प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा संस्थान है। हाल ही में इस वित्तीय संस्था ने अपने तिमाही नतीजे शेयर किए है। जिसके आधार पर पता चला है कि इस बैंक को इस तिमाही में फायदा हुआ है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी तिमाही नतीजे जारी कर दिए है। इन नतीजों के सामने आने से पता चला है कि आईसीआईसीआई बैंक को एकल आधार पर चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रॉफिट हुआ है। गौरतलब है कि बैंक को दूसरी तिमाही में 14.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,746 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट प्रॉफिट 10,261 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसकी कुल कमाई सितंबर तिमाही में बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी। बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 40,537 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

सकल कर्ज में आयी गिरावट

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी। असेट क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां यानी एनपीए सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत हुआ करती थी।

एनपीए भी घटा

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के आखिर में 0.43 प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक भारत की प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा संस्थान है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। बाजार कैपिटलाइजेशन की दृष्टि से भारत के निजी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक की भारत में 2883 शाखाएँ हैं एवं 10021 एटीएम हैं। यह 19 अन्य देशों में भी मौजूद है। आईसीआईसीआई बैंक के इक्विटी शेयर भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और इसके अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ए.डी.आर.) न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एन.वाय.एस.ई.) में सूचीबद्ध हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO