एचडीएफसी बैंक (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

HDFC पर छाएं मुसीबत के बादल, ग्राहकों के डेटा लीक का मामला आया सामने

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने एक रेग्यूलेटरी फाइलिंग के दौरान कहा है कि हमें एक अज्ञात सोर्स के साथ हुए कम्यूनिकेशन से ये जानकारी हुई है। इस सोर्स ने गलत तरीके से हमारे ग्राहकों के साथ किए गए डेटा लीक की जानकारी हमारे साथ साझा की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी पर ग्राहकों का डेटा लीक करने का आरोप लगा है। इस कंपनी ने सोमवार को ही इस बात को स्वीकार किया है कि ये मामले की जानकारी हाल ही में कंपनी के सामने आयी है और कंपनी इस डेटा लीक होने के कारण प्रभावित होने वाले कारकों का आकलन भी कर रही है।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने एक रेग्यूलेटरी फाइलिंग के दौरान कहा है कि हमें एक अज्ञात सोर्स के साथ हुए कम्यूनिकेशन से ये जानकारी हुई है। इस सोर्स ने गलत तरीके से हमारे ग्राहकों के साथ किए गए डेटा लीक की जानकारी हमारे साथ साझा की है। इस मामले को लेकर सतर्कता बरतते हुए कंपनी ने इन्फार्मेशन सिक्योरिटी एसेसमेंट और डेटा लॉग एनॉलिसिस की प्रकिया शुरू कर दी है।

बारीकी से जांच

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कंपनी ने कहा है कि इस मामले को लेकर बारीकी से जांच भी की जा रही है। इसके मूल कारण का पता लगाया जा रहा है और जरूरत के अनुसार कारवाई करने के लिए इन्फार्मेशन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के एडवाइज से कंपनी ने इसके कारण होने वाले प्रभाव के आकलन के बारे में जानकारी हासिल करके इसकी जांच जारी रखने का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि हम अपने ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा करने के लिए कारवाई करते हुए सावधानी बरतेंगे।

इरडा ने भी जतायी चिंता

पिछले महीने ही बीमा नियामक इरडा ने पॉलिसीहोल्डर्स के डेटा लीक के हालिया में सामने आए मामलों को लेकर चिंता जतायी है और 2 लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को अपने आईटी सिस्टम का ऑडिट करने का आदेश दिया है। हालांकि इरडा ने किसी भी बीमा कंपनी का नाम लिए बिना ये कहा है कि वे डेटा लीक को लेकर काफी गंभीर है। साथ ही इरडा ने इस बात भी जोर दिया है कि बीमा कंपनियां ग्राहकों को ये सुनिश्चित करें कि दोबारा ऐसा नहीं होगा और इस बात को ध्यान में रखे कि पॉलिसीहोल्डर्स के हितों की रक्षा की जाएगी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना