केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित

Hardeep Singh Puri News: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 2-3 महीने तक नीचे रहीं तो भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।

अमन मौर्या

Petrol Price Cut India: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच आस्थायी संघर्ष विराम पर समझौते के बाद होर्मुज का संकट टल गया है। समझौते के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बड़ा बयान दिया है। पुरी ने कहा कि यदि अगले दो से तीन महीने तक गिरावट जारी रही तो कीमतों में कमी आ सकती है।

देश में पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 35 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, भारत में महज 5.58 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

भारत अपने आप में अनोखा देश: BJP

भारत में स्टोरेज क्षमता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मैं लोगों को हमेशा कहता रहा हूं कि भारत जैसा देश अपने आप में अनोखा है। आप हमारी क्षमता को मात्र स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में मौजूद भंडार के आधार पर नहीं माप सकते।

4 साल में पेट्रोल में 5.58% की हुई बढोत्तरी

पेट्रोल के दामों को लेकर मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि  मैंने जून 2022 से जून 2026 तक की पेट्रोल की कीमतों को देखा, चार साल पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपये थी और जून 2026 में यह 100.2 रूपये थी, 4 साल में पेट्रोल की कीमतें केवल 5.58% बढ़ी और डीजल की 6.23 % बढ़ी। मेरा यह कहना है कि कीमतें कभी बढ़ी ही नहीं, उपभोक्ताओं के लिए कभी भी कीमतें नहीं बढ़ी।

आगे उन्होंने बताया कि सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022, 10 मार्च 2026 में एक्साइज ड्यूटी कम की है। पेट्रोल- डीजल पर 10-10 रूपये उपभोक्ताओं के लिए नहीं बल्कि बजट के लिए बढ़े हैं, फिसकल सिस्टम इसका वहन करेगा।

दुनियाभर में कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर गलत चिंताएं हैं। अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी इस प्रकार रही।

फ्रांस में 17.74%, जर्मनी में 19.05% और इटली में 18.39%। वहीं, हमारे पड़ोस की बात करें तो पाकिस्तान में 39.77%, श्रीलंका में 36.66%, नेपाल में 20.3% और बांग्लादेश में 42.69% तक की बढ़ोत्तरी देखी गई।

कई प्रोजेक्ट्स एडवांस स्टेज में हैं: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की रिफाइनरीज पर बात करते हुए कहा के मैंने कल इस मंत्रालय और पब्लिक सेक्टर यूनिट्स से जुड़े हमारे कैपिटल एक्सपेंडिचर की समीक्षा की। हमारे पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जो एडवांस स्टेज में हैं, जिनमें रिफाइनरियां भी शामिल हैं। ये अगले 6 से 12 महीनों में लागू हो जाएंगे और इससे हमारी रिफाइनिंग क्षमता 300 मिलियन मीट्रिक टन सालाना हो जाएगी। यह एक उल्लेखनीय और शानदार आंकड़ा है।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश