सोने और चांदी का ताजा भाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 24 July: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 35 घंटों में सोने का भाव 3497 रुपये और चांदी की कीमत 8641 रुपये तक लुढ़क गई है। एक्सपर्ट्स अलर्ट पर हैं।

प्रिया सिंह

Gold-Silver Rate Today In India: कच्चे तेल की उछलती कीमतों ने शेयर और कमोडिटी मार्केट में हाहाकार मचाया है। आज MCX पर सोने-चांदी के भाव टूट गए हैं, जिससे निवेशकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। पिछले 36 घंटे के भीतर सोने का भाव 3497 रुपये तक टूट चुका है, जो बहुत बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

बुधवार रात को सोने का वायदा भाव 1,45,693 रुपये के स्तर पर बना हुआ था। आज शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास यह 1,42,196 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ट्रेड कर रहा था। यह बदलाव बाजार की मौजूदा अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय दबाव को सीधे तौर पर दुनिया और निवेशकों के सामने दिखाता है।

सोने का भाव

MCX के आंकड़ों के अनुसार 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गया था। तब से लेकर आज की डेट तक सोने की कीमतों में 50,900 रुपये की बड़ी कमी आ चुकी है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट जारी रही और सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड 0.4% सस्ता होकर 4030.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी का भाव

चांदी की कीमतों की बात करें तो आज सुबह यह 2,18,539 रुपये प्रति किलो ग्राम के रेट से ट्रेड कर रही थी। बुधवार 1 किलो चांदी 2,27,180 रुपये पर बंद हुई थी, जिसमें 35 घंटों में 8,641 रुपये की भारी गिरावट आई है। MCX सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह अपने उच्चतम स्तर से 2,01,509 रुपये सस्ता हो चुका है।

एक्सपर्ट्स की राय

गोल्ड-सिल्वर सेंट्रल के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रायन लैन ने बताया है कि आने वाले कम समय में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार सोना पिछले कई हफ्तों से 3,980 डॉलर से लेकर 4,170 डॉलर के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ है। जब भी कीमत 4000 डॉलर के करीब या उससे नीचे जाती है, तो बड़े खरीदार आकर इसे तुरंत वापस ऊपर खींच लेते हैं।

ईरान विवाद और ब्याज दरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और उसके हूती सहयोगियों को बड़ी सैन्य सजा देने की बहुत ही सख्त चेतावनी दी है। यमनी हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हमला किया, जिससे ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार चला गया। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों के बने रहने की आशंकाओं को हवा दी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब