आज भारत में सोना और चांदी के दाम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर सस्ते, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता समेत 10 शहरों में भाव घटे

Gold-Silver Rate Today 03 December: भारत में सोना और चांदी के दाम आज दूसरे दिन भी गिरे। 24 कैरेट गोल्ड दो दिनों में ₹610 तक सस्ता, चांदी ₹100 घटी। जानें 10 शहरों के ताजा रेट और आगे के रुझान।

प्रिया सिंह

Gold-Silver Prices Fall Again Today: भारत में गोल्ड- सिल्वर के दाम आज भी नरम पड़े। लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट दिखी। दिल्ली सहित देश के कई शहरों में गोल्ड 10 रुपए प्रति 10 ग्राम घटा। आगे निवेशकों को सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद है।

Gold Rate Today In India: आज फिर सस्ता हुआ सोना

सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपए नीचे आ गया है। दो दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम 610 रुपए और 22 कैरेट सोने के दाम 560 रुपए गिर चुके हैं। वहीं चांदी भी आज 100 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। सोमवार को चांदी स्थिर रही थी, जबकि उससे एक दिन पहले इसमें 3000 रुपए की तेज बढ़त दर्ज हुई थी।

10 बड़े शहरों में गोल्ड रेट

देशभर में आज 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार रहे- दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,19,190 रुपए और 24 कैरेट 1,30,010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,19,040 रुपए और 24 कैरेट 1,29,860 रुपए रहा। चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,20,390 रुपए और 24 कैरेट गोल्ड 1,31,340 रुपए पर है। लखनऊ और जयपुर में 22 कैरेट 1,19,190 रुपए और 24 कैरेट 1,30,010 रुपए पर बिक रहा है। पटना एवं अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,19,090 रुपए और 24 कैरेट 1,29,910 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के रेट में भी गिरावट

दिल्ली में आज एक किलो चांदी का दाम 1,87,900 रुपए है, जो सोमवार की तुलना में 100 रुपए कम है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में आज चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव 1,95,900 रुपए प्रति किलो है।

आगे क्या रहने वाला है रुझान?

गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के अनुसार लगभग 70% ग्लोबल संस्थागत निवेशक मानते हैं कि 2026 तक सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकती हैं। करीब 36% निवेशकों का मानना है कि सोना 2026 के अंत तक प्रति औंस $5,000 के पार जा सकता है। वहीं, जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना प्रति औंस $5,055 तक जा सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने भी गोल्ड पर सकारात्मक अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि अगले साल के अंत तक इसका भाव करीब $4,400 प्रति औंस तक हो सकता है।

अभी सोना पिछले 6 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर है और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत