आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम में दोबारा उछाल: दिल्ली, लखनऊ, सहित 10 शहरों में बढ़े रेट,

Gold-Silver Rate Today 02 December: लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी महंगी। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 और चांदी ₹100 बढ़ी। 2 दिन में गोल्ड ₹660 और सिल्वर ₹3100 उछली।

प्रिया सिंह

Gold Silver Rate Today In India December 02, 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतें आज फिर बढ़ गईं। देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर रेट में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कीमती धातुओं को सपोर्ट दे रही हैं। निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ रहा है और इनकी कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

सोना और चांदी फिर हुई महंगी

सोने और चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं का भाव मजबूत हुआ है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹10 महंगा हुआ और 22 कैरट सोना भी ₹10 बढ़ा। केवल दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹660 और 22 कैरेट सोना ₹610 उछल चुका है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

दिल्ली में चांदी का भाव लगातार दूसरे दिन बढ़ा है। दो दिनों में प्रति किलोग्राम चांदी ₹3100 महंगी हुई है। आज दिल्ली में चांदी ₹1,88,100 प्रति किलो पर बिक रही है। चेन्नई में चांदी के दाम सबसे ज्यादा ₹1,96,100 प्रति किलो पर हैं।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर 22 कैरट 24 कैरट
दिल्ली ₹1,19,760 ₹1,30,640
मुंबई ₹1,19,610 ₹1,30,490
कोलकाता ₹1,19,610 ₹1,30,490
चेन्नई ₹1,20,710 ₹1,31,680
बेंगलुरु ₹1,19,610 ₹1,30,490
हैदराबाद ₹1,19,610 ₹1,30,490
लखनऊ ₹1,19,760 ₹1,30,640
पटना ₹1,19,660 ₹1,30,540
जयपुर ₹1,19,760 ₹1,30,640
अहमदाबाद ₹1,19,660 ₹1,30,540

आगे का रुझान क्या कहता है?

गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के अनुसार, लगभग 70% वैश्विक निवेशकों का मानना है कि 2026 तक सोना नई उंचाइयों पर जा सकता है। 36% निवेशक मानते हैं कि गोल्ड की कीमत प्रति औंस $5,000 के पार जाएगी, जबकि एक-तिहाई निवेशकों का अनुमान है कि यह $4,500-$5,000 के बीच रहेगी।

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2025 की अंतिम तिमाही में सोना प्रति औंस $5,055 तक जा सकता है। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार अगले वर्ष के अंत तक सोने की कीमत लगभग $4,400 रह सकती है।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?