आज सोने-चांदी की कीमत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोना एक हफ्ते में 3980 रुपए महंगा, जानें प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today 30 Nov: सोने की कीमत में इस हफ्ते बड़ी तेजी दिखी है। 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये महंगा हुआ। दिल्ली में रेट 129970 रुपये/10 ग्राम। चांदी भी 21000 रुपये चढ़ी।

प्रिया सिंह

Gold Silver Rate Today In India November 30, 2025: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। पिछले एक सप्ताह में गोल्ड रेट में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना 3980 रुपये और 22 कैरेट 3650 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही चांदी के रेट भी जोरदार उछाल के साथ ऊपर बढ़ रहे हैं।

सोने में एक सप्ताह में बड़ी बढ़त

देश में गोल्ड की कीमतें वीकली बेसिस पर तेजी के साथ बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत एक सप्ताह में 3980 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना 3650 रुपये महंगा हुआ है। 30 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 129970 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस 4,169.88 डॉलर प्रति औंस है।

शहरों में आज के गोल्ड रेट

दिल्ली

24 कैरेट- ₹129970 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट- ₹119150 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

इन metros में 24 कैरेट सोना 129820 रुपये और 22 कैरेट 119000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु

24 कैरेट- ₹129820 22 कैरेट- ₹119000

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹) वजन
दिल्ली 119150 129970 10 ग्राम
मुंबई 119000 129820 10 ग्राम
अहमदाबाद 119050 129870 10 ग्राम
चेन्नई 119000 129820 10 ग्राम
कोलकाता 119000 129820 10 ग्राम
हैदराबाद 119000 129820 10 ग्राम
जयपुर 119150 129970 10 ग्राम
भोपाल 119050 129870 10 ग्राम
लखनऊ 119150 129970 10 ग्राम
चंडीगढ़ 119150 129970 10 ग्राम

फेडरल रिजर्व के फैसले से सोना और बढ़ सकता है

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दर कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि कम ब्याज दरों पर बॉन्ड कम आकर्षक होते हैं और निवेशक गोल्ड जैसे सेफ असेट में निवेश बढ़ाते हैं।

चांदी की कीमत में भी उछाल

सोने की ही तरह चांदी में भी तेजी जारी है। एक सप्ताह में चांदी के रेट में 21000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 30 नवंबर को चांदी 185000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत