दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है; रुपये में मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।
22 Carat Gold Price Today: अगर आप भी आज के दिन सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहें हैं तो आप के लिए 13 अक्टूबर के ताजा भाव के बारें में जानना अहम हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार सुबह घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,49,670 रुपये है। चांदी की कीमत भी नीचे आई है और यह 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,400 रुपये की गिरावट आई थी।
अगर हम बात करें मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने के भाव में शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर हो सकता है।
वहीं चेन्नई में 13 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग जैसे कारकों से प्रभावित होती हैं।
बता दें कि पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। ये दरें सुबह के उपलब्ध भाव पर आधारित हैं। दिन के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर कीमतें बदल सकती हैं।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 13 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिर गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर का भाव 60.09 डॉलर प्रति औंस बताया गया है। चांदी की कीमत पर भी वैश्विक बाजार के रुझान, डॉलर की चाल और घरेलू मांग का असर पड़ता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,161.81 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार के रेट को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा रुपये और डॉलर की विनिमय दर भी आयातित सोने की लागत पर असर डालती है।