सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 1000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी फिसला

Gold-Silver Rate Today: शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना ₹1,60,394/10 ग्राम और चांदी ₹2,63,917/किलो पर, खरीदारों को राहत, वैश्विक अस्थिरता भी असर डाल रही है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 24 Feb: शादियों और त्योहारों के सीजन में गहने खरीदने वालों के लिए सर्राफा बाजार से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, सोने का दाम 1000 रूपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में 1400 की कमी आई है। जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,204 यानी 0.75% की गिरावट के साथ ₹1,60,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,416 यानी 0.53% फिसलकर ₹2,63,917 प्रति किलो पर आ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट एक तरह से खरीदारों के लिए मौके की तरह भी देखी जा सकती है।

शादियों के सीजन में बढ़ी सोने की मांग 

भारत में सोना केवल गहनों का जरिया नहीं बल्कि निवेश का भरोसेमंद माध्यम भी माना जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में शादियों और त्योहारों के सीजन के कारण सोने की मांग बढ़ जाती है, जो कि एक सीजनल ट्रेंड है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) सोने-चांदी के आयात और कीमतों पर लगातार नजर रख रहे हैं और फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। सोने-चांदी की कीमतों में हाल की तेजी केवल घरेलू मांग की वजह से नहीं है। मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वैश्विक अस्थिरता, जैसे अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी टैरिफ धमकियां, निवेशकों को सतर्क कर रही हैं। जब शेयर बाजार या मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव आता है, तो लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में तेजी आती है।

सोने-चांदी के दामों  बढ़ोतरी की वजह

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों (Central Banks) की बड़ी खरीदारी भी सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है। पहले सोने के दाम मुख्य रूप से भारत और चीन की मांग पर निर्भर करते थे, लेकिन अब वैश्विक खरीदारी ने बाजार का गणित बदल दिया है। केंद्रीय बैंक सुरक्षा और रिजर्व के लिए भारी मात्रा में सोना और चांदी खरीद रहे हैं, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है।

इस तरह, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में चल रही अस्थिरता और मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन वर्तमान गिरावट खरीदारों के लिए एक राहत भरा मौका साबित हो रही है।  

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?