सोना 1,576 रुपये और चांदी 13 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती सोर्स- सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold Silver Price: सोना 1,576 रुपये और चांदी 13 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती, जानें इस हफ्ते कितने गिरे भाव

Gold Silver Price Weekly Update: इस हफ्ते 24 कैरेट सोना 1,576 रुपये तक सस्ता हुआ। तो वहीं चांदी 13,071 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। जानें 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए भाव।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में 1,576 रुपये सस्ता होकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया।

  • 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,289 और 18 कैरेट का भाव 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।

  • चांदी 13,071 रुपये टूटकर 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आने से खरीदारों को राहत मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में 1,576 रुपये सस्ता होकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं, चांदी की कीमत में 13,071 रुपये की गिरावट आई और यह 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। डॉलर इंडेक्स की मजबूती, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को इस गिरावट की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।

24 कैरेट सोना 1,576 रुपये सस्ता

IBJA के मुताबिक, इस सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,40,054 रुपये रह गई। यानी एक सप्ताह में इसके भाव में 1,576 रुपये की कमी आई है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने का दाम 1,29,733 रुपये से घटकर 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,223 रुपये से कम होकर 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

इस सप्ताह सोने का सबसे ऊंचा और निचला भाव

तो वहीं IBJA के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना रहा।

सबसे ऊंचा भाव: 28 अक्टूबर की सुबह 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सबसे निचला भाव: 30 अक्टूबर की शाम 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी 13,071 रुपये प्रति किलो सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह पहले 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही चांदी अब 1,81,344 रुपये पर आ गई है। इस तरह एक सप्ताह में इसकी कीमत 13,071 रुपये घट गई।

सप्ताह के दौरान चांदी का सबसे ऊंचा भाव 26 अक्टूबर की सुबह 1,95,050 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वहीं, सबसे निचला भाव 30 अक्टूबर की शाम 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सोने-चांदी के दाम क्यों गिर रहे हैं?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों पर कई वैश्विक कारकों का दबाव है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ डॉलर इंडेक्स में मजबूती ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया है।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कितने पर?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 3,885 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव लगभग 49 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। वैश्विक बाजार में डॉलर की चाल, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का असर इन दोनों धातुओं पर बना हुआ है।

IBJA दिन में दो बार जारी करता है भाव

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से सोने और चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किए जाते हैं। इसके तहत सुबह और शाम के सत्र में कीमतें अपडेट होती हैं। इसलिए एक ही दिन में दोनों सत्रों के दौरान भाव में अंतर देखने को मिल सकता है।

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम