आज सोने -चांदी की कीमत में भारी गिरावट सोर्स-इमेज बाजार
बिज़नेस

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! हफ्तेभर में सोना ₹3,000 और चांदी ₹10,000 से ज्यादा गिरी

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। एक हफ्ते में सोना 3,004 रुपये और चांदी 10,191 रुपये सस्ती हुई। जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में 3,004 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

  • चांदी की कीमत 10,191 रुपए प्रति किलो घटकर 2,10,918 रुपए रह गई।

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर चिंताओं से कीमतों पर दबाव पड़ा।

Aaj Sone Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए इस हफ्ते बड़ी खबर है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना एक हफ्ते में 3,004 रुपए सस्ता होकर 1,46,426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं, चांदी की कीमत में 10,191 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई और इसका भाव 2,10,918 रुपए रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें दबाव में हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर दोनों धातुएं इतनी सस्ती क्यों हुईं और क्या आगे भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है?

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना?

IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,004 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। सप्ताह के दौरान इसका सबसे ऊंचा भाव 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,48,425 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में कीमत घटकर 1,45,564 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।

आज सोने-चांदी के ताजा भाव क्या है?

IBJA के मुताबिक, इस सप्ताह सोने की अलग-अलग शुद्धता वाली किस्मों की कीमतों में गिरावट आई है। तो आईए देखते हैं प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत।

सोने की शुद्धतापहले का भाव (₹)मौजूदा भाव (₹)
24 कैरेट1,49,4301,46,426
22 कैरेट1,36,8781,34,126
18 कैरेट1,12,0731,09,820

चांदी की कीमत में 10,191 रुपए की गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव एक सप्ताह में 10,191 रुपए प्रति किलो कम होकर 2,10,918 रुपए रह गया, जबकि पहले यह 2,21,109 रुपए प्रति किलो था।

इस सप्ताह चांदी का उच्चतम भाव 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 2,20,874 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं, 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में इसका भाव गिरकर 2,07,098 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया।

सोना-चांदी सस्ता होने की क्या है वजह?

विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर मजबूत होने और महंगाई बढ़ने की आशंका ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया है। महंगाई के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

ब्याज दरें बढ़ने की आशंका के बीच निवेशक सोने और चांदी में बिकवाली कर रहे हैं। इससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 4,186 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत लगभग 57 डॉलर प्रति औंस बताई गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें आगे भी सोने-चांदी के भाव को प्रभावित कर सकती हैं।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

IBJA के भाव बाजार के बेंचमार्क हैं। ज्वेलरी खरीदते समय स्थानीय बाजार में कीमतें अलग हो सकती हैं। इसके अलावा, आभूषणों पर मेकिंग चार्ज और लागू GST का असर भी अंतिम बिल पर पड़ता है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव और ज्वेलर की कीमत जरूर जांचें।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा