आज सोने और चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल, सोना ₹1.36 लाख के पार, चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो तक

Gold Silver Price: सोना ₹1.36 लाख के पार पहुंचा और चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव और खरीदारी से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता यहां पढ़े।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • 24 कैरेट सोना ₹1,36,040 और 22 कैरेट ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर

  • चांदी की कीमत ₹1.76 लाख से ₹1.90 लाख प्रति किलोग्राम के बीच

  • सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें ताजा भाव, हॉलमार्क और मेकिंग चॉर्ज की पूरी जानकारी

Gold Silver Rate Today 18 November: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के ताजा भाव ने एक बार फिर आम खरीदारों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोने की कीमत जहां 24 कैरेट के लिए ₹1,36,040 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, वहीं चांदी का भाव अलग-अलग शहरों और बाजारों में ₹1,76,000 से लेकर ₹1,90,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

24 कैरेट सोने का भाव ₹1.36 लाख के पार

ताजा कीमतों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,36,040 प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से एक ग्राम सोने की कीमत ₹13,604 बैठती है। वहीं, 22 कैरेट सोना, जिसकी शुद्धता 91.6 प्रतिशत होती है, ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसकी कीमत प्रति ग्राम ₹12,470 है।

इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,02,030 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यानी 18 कैरेट सोने की एक ग्राम कीमत ₹10,203 है। आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कैरेट के हिसाब से कीमतों में अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि सोने की शुद्धता के आधार पर ही उसकी कीमत तय होती है।

शहर24 कैरेट (10 ग्राम) रुपये22 कैरेट (10 ग्राम) रुपये18 कैरेट (10 ग्राम) रुपये
दिल्ली136200124850102180
मुंबई136040124700102030
चेन्नई136040124700102050
कोलकाता136040124700102030
बेंगलुरु136040124700102030
हैदराबाद136040124700102030
पुणे136040124700102030
अहमदाबाद136100124750102080
वडोदरा136100124750102080

चांदी की कीमत ₹1.90 लाख प्रति किलो तक

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी और उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिल रहा है। बाजार में चांदी का भाव ₹1,76,000 से ₹1,90,000 प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज किया गया है। अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजार में मांग, आपूर्ति और स्थानीय परिस्थितियों के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

शहरचांदी का भाव (1 किलोग्राम, रुपये)
दिल्ली189620
मुंबई190950
चेन्नई191520
कोलकाता190380
बेंगलुरु190570
हैदराबाद190000
भोपाल190380
रायपुर190380

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा भाव जरूर पता कर लें। सोने के आभूषणों पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से लग सकते हैं। इसके अलावा, खरीदारी करते समय हॉलमार्क और शुद्धता की जांच करना भी जरूरी है।

कुल मिलाकर, सोने-चांदी के मौजूदा भाव ने बाजार में खरीदारों और निवेशकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में कीमतों पर नजर रखते हुए सोच-समझकर खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

Explainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में किन देशों का सबसे ज्यादा दौरा किया?

Akvan Cyclone: आंध्र-यनम-ओडिशा में मूसलाधार बारिश, 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल