सोने-चांदी की कीमतों में हलचल तेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, गोल्ड फिसला, सिल्वर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी ने 2,500 रुपये की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर भाग रहा है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 15 April 2026:  सोने की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने जोरदार तेजी दिखाई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 50 रुपये टूटकर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चांदी में 2,500 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,54,757 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,54,651 रुपये के निचले स्तर तक गया, जबकि 1,54,850 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। सुबह 9:12 बजे यह करीब 53 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,764 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अंबेडकर जयंती की छुट्टी का दिखा असर

14 अप्रैल को बी. आर. अंबेडकर जयंती के कारण सराफा बाजार बंद रहे, जिससे सोमवार के भाव ही मंगलवार को लागू हुए। MCX पर भी सुबह का सत्र बंद रहा, लेकिन शाम के सत्र में सामान्य कारोबार हुआ। पिछले सत्र में MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 89 रुपये गिरकर 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 2,775 रुपये गिरकर 2,40,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। गुडरिटर्न्स के अनुसार, हालिया सत्र में 24 कैरेट सोना 1,470 रुपये बढ़कर 1,53,930 रुपये पर पहुंचा, जबकि चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर स्थिर रही।

दिल्ली में गिरा सोने-चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में पिछले सत्र में गिरावट देखी गई थी। चांदी करीब 2.45 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल गई, जबकि सोना लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 1,800 रुपये गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 300 रुपये टूटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

निवेशकों को पसंद आ रहा सोना

इस बीच, भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने की ओर बढ़ा है। गोल्ड ETF में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 31,561 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना ज्यादा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दो दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। अमेरिका-ईरान तनाव में संभावित नरमी और महंगाई को लेकर चिंताओं में कमी से कीमतों को सहारा मिला है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट