सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

चांदी में ₹13,000 का महा-उछाल! 11 अप्रैल को सोने ने भी तोड़े पुराने रिकॉर्ड, क्या अब ₹2 लाख पार जाएगा भाव?

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी! चांदी ₹13,000 और सोना ₹3,500 तक उछला। अमेरिका-ईरान युद्धविराम की खबरों और डॉलर की कमजोरी ने धातुओं की कीमतों को बढ़ावा दिया है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 11 April 2026: वैश्विक बाजार में बदलते हालात के बीच सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में चांदी करीब ₹13,000 प्रति किलो महंगी हो गई है, जबकि सोना लगभग ₹3,000 से ₹3,500 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है। निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं ने इन कीमती धातुओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सोना ₹1,52,690 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह की तुलना में तेजी दर्शाता है। वहीं चांदी ₹2,43,274 प्रति किलो तक पहुंच गई, जिसमें करीब ₹13,000 का बड़ा उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला, जहां COMEX पर सोना $4,787 प्रति ट्रॉय औंस और चांदी $76.48 प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गई।

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से तेजी

कीमतों में इस तेजी के पीछे मुख्य कारण भू-राजनीतिक घटनाक्रमों में बदलाव बताया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और युद्धविराम वार्ता की उम्मीदों से बाजार में अस्थायी स्थिरता आई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी सोना-चांदी (Gold-Silver) को निवेश के लिए अधिक आकर्षक बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब डॉलर कमजोर होता है और वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है, तो निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख करते हैं, जिनमें सोना और चांदी प्रमुख हैं। इसी वजह से इन धातुओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

Fed की संभावित ब्याज दर कटौती से उम्मीद

इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (FED) की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया है। ब्याज दरें घटने पर गैर-उपज देने वाली संपत्तियां जैसे सोना ज्यादा आकर्षक हो जाती हैं, जिससे उनकी कीमतों में तेजी आती है।

इस बार चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। लगभग 4.8% की साप्ताहिक बढ़त के साथ चांदी ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। औद्योगिक मांग और निवेश दोनों ही स्तरों पर बढ़ोतरी ने इसकी कीमतों को सहारा दिया है। 

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?