सांकेतिक तस्वीर (AI) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rates: सोने ने बनाया रिकॉर्ड तो चांदी ने भी काटा गदर, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

Gold-Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,030 प्रति दस ग्राम और चांदी ₹2,40,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है। जानें आपके शहर में लेटेस्ट रेट।

अर्पित शुक्ला

Gold And Silver Hit Record Highs: आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना है, और यह लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही तेजी से बाजार में हलचल मच गई है।

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि कल यह 1,39,260 रुपये प्रति दस ग्राम थी। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,360 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। 18 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,05,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

चांदी के रेट

चांदी का भाव भी लगातार बढ़ रहा है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,100 रुपये हो गई, जो कल 2,34,100 रुपये थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव भी अपने उच्चतम स्तर 75.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज 4,530.42 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जो अपने उच्चतम स्तर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल भी सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना 1,40,180 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,28,510 रुपये प्रति दस ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना 1,40,030 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति दस ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,05,030 रुपये प्रति दस ग्राम
  • भोपाल: 22 कैरेट सोना 1,28,410 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना 1,40,630 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,28,910 रुपये प्रति दस ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,07,610 रुपये प्रति दस ग्राम
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,40,030 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति दस ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,05,030 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी की कीमतें

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु: 1 किलो चांदी 2,40,100 रुपये
  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल: 1 किलो चांदी 2,54,100 रुपये

सोने और चांदी की इन बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और आम लोगों के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है, और ये रेट आगे और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला