सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

रक्षाबंधन पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, MCX पर गोल्ड 1,000 और चांदी 1,600 रुपये टूटी

Gold-Silver Rate: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार में तेजी के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। MCX पर सोना 1,000 रुपये और चांदी करीब 1,600 रुपये तक सस्ती हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट आई है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price: भारत में त्योहार का मतलब खरीदारी, चहल-पहल और रौनक…इसका सीधा असर बाजार पर उतार-चढ़ाव पर भी पड़ता है। त्योहारों के मौसम में अक्सर शेयर बाजार और सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा मिला-जुला रहा और आज रक्षाबंधन के मौके पर शेयर मार्केट में जहां भारी उछाल देखा गई, वहीं सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का जोर दिखा। 

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में 1,000 रुपये तक गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना आज 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी में करीब 1,600 रुपये तक गिरावट आई है। चांदी फिलहाल   ₹2,39,574 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का हाल 

घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट कीमती धातुओं की कीमत की बार करें, पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों में जारी गिरावट आज भी जारी है। घरेलू बाजार में चांदी के भाव भी गिरे हैं और 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहे हैं। वहीं सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है गोल्ड 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है।  

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 3,160 रुपये घटकर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 2,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,370 रुपये की कमी आई है। यह अब 1,19,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितने गिरे दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Comex पर ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोना 0.53% तक गिर गया और कीमत 4639.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत में 0.64 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। चांदी 68.990 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। 

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम