(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Gold Rate Update: सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गोल्ड रेट हुआ 1 लाख के पार

आज के दिन एमसीएक्स पर अगस्त में डिलीवरी वाला गोल्ड 2,011 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड लेवल 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुक्रवार के दिन सोने की कीमतों में उछल पुथल देखने के लिए मिल रही है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के बीच तनाव का असर सिर्फ शेयर मार्केट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर भी देखने के लिए मिल रहा है। मजबूत हाजिर डिमांड के चलते सट्टेबाजों के फ्रेश कॉन्ट्रेक्ट से वायदा कारोबार में गोल्ड की कीमतों में शुक्रवार को 2000 रुपयों से ज्यादा की तेजी देखने के लिए मिली है। आज सोने की कीमतों में 2011 रुपये की तेजी के साथ ये रिकॉर्ड लेवल 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में अगस्त में डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में 2,011 रुपये यानी 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड लेवल 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद से नीचे गिरकर 1,753 रुपये की बढ़त के साथ 1,00,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जिसमें 16,602 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

गोल्ड का फ्यूचर प्राइस 22 अप्रैल को 2,048 रुपये बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर होते रुपये और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण इंवेस्टर्स सिक्योर इंवेस्टमेंट की ओर आकर्षित होने से इसकी कीमतों में उछाल आया। ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में सोना का फ्यूचर प्राइस 1.22 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,444.02 डॉलर प्रति औंस रहा।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतें पिछले दिन 96,510 रुपये प्रति 10 ग्राम से 99,980 रुपये हो गई है। मुंबई में गोल्ड का रेट 96,680 रुपये की तुलना में 1,00,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में गोल्ड का रेट 96,550 रुपये की तुलना में 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बेंगलुरु में गोल्ड का रेट 1,00,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। गोल्ड का रेट चेन्नई में सबसे ज्यादा था, जो 1,00,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। आपको बता दें कि इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा कंज्यूमर है, जो दुनिया के टोटल कंजप्शन का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर