गोल्ड ज्वेलरी, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Gold Silver Price: पिछली धनतेरस से 64% महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 73% की उछाल; यहां देखें पूरी डिट

Gold-Silver Rate on Dhanteras: विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है यानी करीब 30 प्रतिशत की बढ़त संभव है।

मनोज आर्या

Gold Silver Price Comparison: धनतेरस और दिवाली में भारी मांग की वजह से सोने का स्वर्णिम सफर जारी है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 2,337 रुपये चढ़कर 1,29,584  रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, जेवराती सोना 2,328 रुपये महंगा होकर 1,29,065 तक पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी 1,147 रुपये की छलांग लगाकर 1.69 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अगर पिछली धनतेरस से तुलना करें तो सोना 78,846 रुपये से बढ़कर 1.29 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यानी एक साल में 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी भी 97,873 रुपये प्रति किलो से 1.69 लाख रुपये  तक पहुंच गई, जो करीब 73 प्रतिशत का उछाल दिखाती है।

अगली दिवाली तक 30% बढ़ सकता है सोने का भाव

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है यानी करीब 30 प्रतिशत की बढ़त संभव है। एक्सिस सिक्योरिटीज की शुक्रवार को जारी 'धनतेरस 2025' रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण हैं- अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद, भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर। इकरा एनालिटिक्स के अनुसार, सितंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 578% बढ़कर 8,363 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने यह 1,233 करोड़ रुपये था। वजह ये भी है कि इसमें भंडारण की समस्या नहीं होती और ट्रेडिंग आसान होती है।

धनतेरस से धनतेरस तक सोने-चांदी का भाव

तारीख सोना (24 कैरेट) ₹/10 ग्राम रिटर्न चांदी ₹/किलो रिटर्न
17 अक्टूबर 2025 1,29,584 64.35% 1,69,230 72.90%
29 अक्टूबर 2024 78,846 29.06% 97,873 38.99%
10 नवंबर 2023 61,090 20.73% 70,416 26.75%
22 अक्टूबर 2022 50,600 5.62% 55,555 13.47%
2 नवंबर 2021 47,904 -5.60% 64,208 2.40%

(सोर्स- IBJA)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 45 साल का रिकॉर्ड

इस साल सोने ने 48 नए रिकॉर्ड स्तर छुए। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की डेटा के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,500 से $4,000 तक की वृद्धि 36 दिन में हुई, पहले इसमें सालों लगते थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में 58% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 45 साल में सबसे बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।

सोने के भाव की क्या स्थिति है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,300 प्रति औंस से ऊपर नए रिकॉर्ड पर है। इस हफ्ते 8% उछाल दिखा। भारत में एमसीएक्स पर भाव 1.30-1.32 लाख रु./10g के आसपास पहुंच गया है।

कीमतें कितनी ऊपर जाएंगी?

मोतीलाल ओसवाल और वेंटुरा सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना 1.45-1.50 लाख/10 ग्राम तक जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स और एचएसबीसी जैसी वैश्विक एजेंसियां मानती हैं कि सोना $4,900-$5,000 प्रति औंस तक (भारत में लगभग 1.55 लाख रु. प्रति 10 ग्राम) पहुंच सकता है।

भाव बढ़ते रहने के क्या कारण?

सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है, विशेषकर निवेश उत्पादों और शादी समारोह के आभूषणों के लिए, भले ही उच्च कीमतों की चुनौतियां हों। देश में शादियों का सीजन अक्टूबर-नवंबर से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलता है। जीएसटी कटौती और कम महंगाई के कारण भी उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में सुधार हो सकता है, जिससे सोना एक और बढ़त ले सकता है।

सोने की मांग कैसे पूरी कर रहे?

दूसरे देशों से सोने की खरीद सितंबर में 10 माह की ऊंचाई पर पहुंच गई। अनुमान है, 100-104 टन आयात हुआ, जो अगस्त में 65 टन ही था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला