मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

देश के सबसे अमीर बने मुकेश अंबानी, इस नंबर पर अडाणी का नाम, देखें टॉप-10 में कौन

Forbes Top 10 Richest Person Of India: अमेरिका की मशहूर मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर व्यक्तियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, भारत के टॉप-10 अमीरों को लेकर भी रिपोर्ट आई है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: अमेरिका की मशहूर मग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की जुलाई 2025 महीने की लिस्ट जारी कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस महीने भी भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। 116 बिलियन डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ वे एशिया के भी सबसे रिचेस्ट पर्सन हैं। अंबानी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज कारोबरी गौतम अडाणी का हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक, गौतम अडाणी कुल 67 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले कुछ सालों में बाजार में हुए उतार-चढ़ाव ने रैंकिंग में जरूर कुछ बदलाव किया है, लेकिन अडाणी अभी भी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर पोर्ट और एनज्री सेक्ट में उनका कारोबार फैला हुआ है। कारोबार के दुनिया में वे एक प्रमुख चेहरा हैं।

शिव नादर भारत के तीसरे अमीर आदमी

फोर्ब्स मैग्जनी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं टेक्नोलॉजी सेक्टर की मशहूर कंपनी एचसीएल के फाउंडर शिव नादर। फोर्ब्स ने इनकी कुल संपत्ति 38 बिलियन डॉलर बताई है। वहीं भारत के अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर हैं सावित्री जिंदल और उनका परिवार, जिनकी कुल नेटवर्थ 37.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

भारत के टॉप-10 उद्योगपति और उनकी नेटवर्थ

उद्योगपति कंपनी नेटवर्थ
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रजी लिमिटेड 116 बिलियन डॉलर
गौतम अडाणी अडाणी ग्रुप 67 बिलियन डॉलर
शिव नादर एचसीएल 38 बिलियन डॉलर
सावित्रि जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप 37.3 बिलियन डॉलर
दिलीप संघवी सन फार्मास्यूटिकल्स 26.4 बिलियन डॉलर
सायरस पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट 25.1 बिलियन डॉलर
कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप 22.2 बिलियन डॉलर
लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल 18.7 बिलियन डॉलर
राधाकिशन दमानी डीमार्ट 18.3 बिलियन डॉलर
कुशपाल सिंह डीएलएफ 14.5 बिलियन डॉलर

(सोर्स- फोर्ब्स मैग्जीन)

दिलीप संघवी देश के पांचवे सबसे अमीर

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप संघवी का नाम है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कुल 26.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं। वहीं अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर सीरम इंस्टीट्यूट के सायरस पूनावाला हैं, जिनकी की कुल संपत्ति 25.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। सातवें नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, वर्तमान समय में बिड़ला कुल 22.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। इस सूची में कुल 18.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल आठवें नंबर पर हैं। बैंक ग्राहकों को जल्द राहत, नहीं कटेंगे पैसे; खत्म होगी मिनिमम बैलैंस की झंझट

नौवे नंबर पर डीमार्ट के राधाकिशन दमानी

फोर्ब्स मैग्जीन में देश के अमीरों की लिस्टा में नौवें नंबर पर डीमार्ट के राधाकिशन दमानी, जिनकी संपत्ति 18.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। तो वहीं दसवें नंबर पर हैं कुशपाल सिंह। कुशपाल सिंह इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले अरबपति हैं। कुशपाल सिंह डीएलएफ के एमिरेट्स चेयरमैन हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?