(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

ऑटोपायलट क्रैश केस में बुरे फंसे एलन मस्क, टेस्ला पर $240 मिलियन का जुर्माना

Tesla: यह फैसला ऐसे समय आया है जब एलन मस्क इस साल के अंत में चुनिंदा शहरों में टेस्ला की ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अब टेस्ला ने अपने सिस्टम को मजबूत कर लिया है।

मनोज आर्या

Tesla Autopilot Crash Case: अमेरिका की फेडरल जूरी ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला पर 2019 में हुई एक दुर्घटना के पीड़ितों को 240 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह दुर्घटना कथित तौर पर कंपनी की खराब ऑटोपायलट ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के कारण हुई थी। पीड़ितों के अनुसार, जूरी ने टेस्ला के सिस्टम को दुर्घटना के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार पाया।

साल 2019 में हुई इस दुर्घटना में एक टेस्ला मॉडल 3 कार ने देर रात सड़क किनारे खड़े प्रेमी जोड़े नाइबेल बेनावाइड्स लियोन और डिलन एंगुलो को टक्कर मार दी थी, इसमें 22 वर्षीय लियोन की मौत हो गई थी, जबकि एंगुलो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कंपनी अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती

दुर्घटनाग्रस्त टेस्ला कार के ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन के कारण ध्यान भटकने की बात स्वीकार की है, लेकिन जूरी ने निष्कर्ष निकाला कि टेस्ला की ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी भी विफल रही और कंपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। अमेरिकी कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, जूरी ने 200 मिलियन डॉलर का जुर्माना, लियोन के परिवार को 59 मिलियन डॉलर काऔर एंगुलो को 70 मिलियन डॉलर को देने का आदेश दिया है।

ऑटोपायलट की खराबी से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले में यह माना गया कि कंपनी तकनीकी खराबी जैसे कि ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी या ऑटोपायलट की खराबी के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेगी, भले ही मानवीय भूल ही क्यों न हुई हो। टेस्ला ने पहले भी इसी तरह के मुकदमों को या तो अदालत के बाहर निपटारा कर दिया था या उन्हें सुनवाई से पहले ही खारिज कर दिया था। इस मामले ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है और यह कई लोगों को अदालत में न्याय पाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी में टेस्ला

यह फैसला ऐसे समय आया है जब एलन मस्क इस साल के अंत में चुनिंदा शहरों में टेस्ला की ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, टेस्ला ने 2019 में हुई इस दुर्घटना के बाद से अपने ऑटोपायलट सिस्टम को काफी एडवांस किया है, लेकिन यह फैसला उसके सॉफ्टवेयर की वास्तविक दुनिया में विश्वसनीयता पर सवाल उठाएगा।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान