ड्राई फ्रूट्स, (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

बढ़ रही डिमांड लेकिन नहीं घट रहा दाम, दिवाली पर महंगे हुए काजू बादाम

दिवाली का त्योहार पास आते ही सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स की किमतों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि कीमतें बढ़ने के बाद भी लोगों के बीच इसकी डिमांड कम नहीं हो रही है।

अपूर्वा नायक

नाशिक: अक्सर दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे को उपहार के तौर पर ड्राई फ्रूट्स देते हैं, लेकिन अब इसे खरीदने के पहले आपको 2 बार सोचना होगा। क्योंकि दिवाली की सीजन आते ही ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में लगभग 10 से 30 प्रतिशत की तक की बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके खरीददारी में कमी नहीं आ रही है। इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

दिवाली के अवसर पर बाजार में उत्साह चरम पर है। काजू, अंजीर और अखरोट की कीमतें पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गई हैं। दीपोत्सव की शुरुआत सोमवार से हुई है और इसके लिए लोग काफी उत्साहित हैं। लोग कपड़े, गहने, घरेलू सामान, वाहन आदि खरीदने में लगे हुए हैं। घरों में नास्ता बनाने की तैयारी भी जोरों पर है और इसकी खुशबू हर ओर फैल रही है।

गिफ्ट के लिए परफेक्ट

दिवाली के लिए बाजार में विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों की खरीदारी की उत्सुकता बढ़ गई है। बाजार में रंग-बिरंगे दीये, लाइटिंग, और सजावटी सामान भी आकर्षक लग रहे है। दिवाली के अवसर पर ड्रायफ्रूट्स की मांग बढ़ गई है, खासकर ठंड के मौसम में पौष्टिक लड्डू के कारण ये और ज्यादा बढ़े हैं। आकर्षक पैकिंग में सूखे मेवे बाजार में उपलब्ध हैं, जो दिवाली पर उपहार देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

आकर्षक पैकिंग

लोग अपने परिवार और मित्रों को देने के लिए, जबकि कॉर्पोरेट कंपनियां और व्यवसायी अपने कर्मचारियों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं। बाजार में 250 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के आकर्षक पैकिंग में ड्रायफ्रूट्स उपलब्ध हैं। इस दिवाली पर ड्रायफ्रूट्स की विभिन्न किस्में जैसे कि काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि आकर्षक पैकिंग में मिल रही हैं। इसके अलावा, कई व्यवसायी ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ चॉकलेट, ड्रायफ्रूट्स आदि के कॉम्बो पैक भी ऑफर कर रहे हैं। कर्मचारियों को उपहार स्वरूप देने के लिए कंपनियों द्वारा सबसे अधिक मांग की जा रही है।

नाशिक मंडी में ड्रायफ्रूट्स के दाम

- काजू: 1000 से 1600 रुपये प्रति किलोग्राम

- बादाम: 760 से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम

- अंजीर: 1300 से 2000 रुपये प्रति किलोग्राम

- अखरोट: 1300 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम

- पिस्ता: 1100 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम

- मखाना: 1200 रुपये से ऊपर प्रति किलोग्राम

- किसमिस: 280 रुपये प्रति किलोग्राम

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला