धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना-चांदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम गिरे; चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमतें गिरी हैं। जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट।

अक्षय साहू

Highlights:

  • धनतेरस पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1.31 फीसदी तक गिर गई

  • MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,900 रुपये तक सस्ता हुआ

  • घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब रहा

Gold-Silver Price on Dhanteras: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसके चलते बाजारों में खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार धनतेरस के मौके पर ग्राहकों को बाजार से भी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में कीमती धातुओं की खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। आइए जानते हैं आज सोने-चांदी के ताजा भाव।

धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम नीचे आ गए हैं। कीमतों में आई इस गिरावट से त्योहार पर खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिली है। घरेलू बाजार में सोना सस्ता होकर करीब 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, चांदी की कीमत गिरकर लगभग 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

MCX पर सोने और चांदी का क्या है भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में करीब 1,900 रुपये तक की गिरावट आई। इसके बाद सोना 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में करीब 2,900 रुपये की कमी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 1,84,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स (Comex) में गुरुवार को तेजी देखने के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आ गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.31 फीसदी तक टूट गया और यह 4059.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 51.640 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

धनतेरस पर सोने-चांदी के ताजा रेट

धनतेरस के शुभ अवसर पर अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज के भाव जानना जरूरी है। गोल्ड रेट्स की बात करें तो 24 कैरेट सोना करीब 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,30,818 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव करीब 1,07,033 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी तरफ बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 1,84,430 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई। 

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया